{"_id":"6afc9df6dfb333becc001fe5","slug":"following-questions-raised-regarding-diesel-expenditure-the-system-has-been-changed-ambulances-will-now-be-refueled-exclusively-at-government-operated-pumps-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-85619-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डीजल खर्च पर उठे सवाल तो बदली व्यवस्था, अब सरकारी पंप से ही भरवाया जाएगा एंबुलेंस में ईंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डीजल खर्च पर उठे सवाल तो बदली व्यवस्था, अब सरकारी पंप से ही भरवाया जाएगा एंबुलेंस में ईंधन
विज्ञापन
निजी पेट्रोल पंपों से हटाए गए सभी पेट्रो कार्ड, निदेशालय की जांच रिपोर्ट का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एंबुलेंस के डीजल खर्च में गड़बड़ी की आशंका सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने ईंधन भरवाने की पूरी व्यवस्था में बदलाव कर दिया है। अब जिले में संचालित एंबुलेंस में डीजल केवल सरकारी पेट्रोल पंपों से ही भरवाया जाएगा। इसके लिए निजी पेट्रोल पंप संचालकों के पास रखे एंबुलेंस के सभी पेट्रो कार्ड विभाग ने वापस ले लिए हैं।
विभाग के इस कदम को एंबुलेंस के ईंधन खर्च पर निगरानी बढ़ाने और भविष्य में किसी तरह की अनियमितता रोकने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल, दो नवंबर को एंबुलेंस के सड़क पर चले बिना ही लाखों रुपये का डीजल खर्च होने का मामला सामने आया था। इस खुलासे के बाद एंबुलेंस के संचालन और ईंधन खपत को लेकर कई सवाल खड़े हुए थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन नवंबर को स्वास्थ्य निदेशालय की चार सदस्यीय टीम फरीदाबाद पहुंची थी। टीम ने लगातार दो दिन तक पूरे मामले की पड़ताल की। इस दौरान एंबुलेंस का रिकॉर्ड खंगालने के साथ सर्विस सेंटर संचालक, एंबुलेंस चालकों, फ्लीट अधिकारी और अन्य संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ की गई थी। अधिकारियों और कर्मचारियों के बयान दर्ज करने के अलावा जरूरी दस्तावेज भी जांच टीम अपने साथ ले गई थी।
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट आने से पहले विभाग ने उठाए कदम
निदेशालय की जांच रिपोर्ट अभी स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिली है लेकिन विभाग ने अपनी ओर से व्यवस्था में बदलाव शुरू कर दिए हैं। निजी पेट्रोल पंपों से डीजल भरवाने की प्रक्रिया बंद कर दी गई है। अब सरकारी पेट्रोल पंपों के माध्यम से ही एंबुलेंस में ईंधन डलवाया जाएगा। इससे ईंधन की खपत और भुगतान का रिकॉर्ड विभाग की निगरानी में रखने में मदद मिलेगी।
वहीं, मामले में विभाग की ओर से फ्लीट मैनेजर हरकेश डागर, कंट्रोल रूम ऑपरेटर अनिल कुमार, धनंजय प्रताप और अनिल यादव का तबादला भी किया जा चुका है। फिलहाल विभाग को निदेशालय की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर जिम्मेदारी तय करने और आगे की कार्रवाई किए जाने की संभावना है।