{"_id":"694edd58f2c34e089c09e834","slug":"fog-poses-a-problem-in-rural-areas-with-reduced-visibility-raising-fears-of-accidents-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-58835-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा बना मुसीबत, दृश्यता कम होने से हादसों की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा बना मुसीबत, दृश्यता कम होने से हादसों की आशंका
विज्ञापन
वाहनों की थमी रफ्तार, लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार सुबह घने कोहरे का असर साफ तौर पर देखने को मिला। कोहरे की वजह से दृश्यता बेहद कम रही, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर कुछ ही मीटर की दूरी पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था, जिसके चलते वाहन चालकों को मजबूरन अपनी गति काफी धीमी रखनी पड़ी। कोहरे के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रही, हालांकि गनीमत रही कि किसी बड़ी अनहोनी की सूचना नहीं मिली।
ग्रामीणों का कहना है कि सुबह के समय हालात सबसे ज्यादा खराब रहे। स्कूल जाने वाले बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और किसानों को खासा दिक्कत झेलनी पड़ी। कई जगहों पर वाहन रेंगते नजर आए, वहीं बाइक सवारों और साइकिल चालकों को सबसे ज्यादा जोखिम उठाना पड़ा। कोहरे की वजह से सड़क के मोड़, सामने से आने वाले वाहन और किनारे खड़े साधन नजर नहीं आ रहे थे, जिससे कभी भी हादसा होने का डर बना रहा।
ग्रामीण देवेंद्र ने बताया कि घने कोहरे में सड़क पर चलना खतरे से खाली नहीं है। उन्होंने कहा कि नौकरी और रोजी-रोटी के लिए शहर जाना मजबूरी है, इसलिए ऐसे हालात में भी सफर करना पड़ता है। देवेंद्र के अनुसार कोहरे में बिल्कुल भी कुछ साफ दिखाई नहीं देता, ऐसे में किसी भी वक्त दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही यह कोहरा किसानों की फसलों के लिए फायदेमंद माना जाता हो, लेकिन आम लोगों के लिए यह बड़ी मुसीबत बन जाता है।
विज्ञापन
वहीं राहगीर विजय ने बताया कि कोहरा पड़ने से काफी परेशानी होती है। सड़कों पर चलते समय कुछ दिखाई नहीं देता और हर वक्त डर लगा रहता है कि कहीं कोई दुर्घटना न हो जाए। लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि कोहरे के मौसम में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाई जाए और प्रमुख मार्गों पर सावधानी संबंधी संकेतक लगाए जाएं, ताकि हादसों को रोका जा सके।