फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FOB will be built at four places on Delhi-Mathura Highway

Faridabad News: दिल्ली-मथुरा हाईवे पर चार जगहों पर बनेंगे एफओबी

Fri, 31 Mar 2023 07:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 07:34 PM IST
विज्ञापन
FOB will be built at four places on Delhi-Mathura Highway
दिल्ली-मथुरा हाईवे पर चार जगहों पर बनेंगे एफओबी
विज्ञापन

एफएमडीए जाम से निजात दिलाने के लिए कराएगा सर्वे, रिपोर्ट के आधार पर तैयार होगी रणनीति

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जाम से निजात दिलाने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) बाईपास रोड पर बदपुर बॉर्डर, बड़खल पुल, नीलम और बल्लभगढ़ के पास फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराएगा। इसके अलावा सड़क को चौड़ा कराना, रेड लाइट, ऑटो स्टैंड या यू टर्न सहित कई अन्य विचार किया जा सकता है। इसके लिए गुरुग्राम की निजी कंपनी को सर्वे की जिम्मेदारी दी जा सकती है।
इस योजना को सिरे चढ़ाने के लिए एफएमडी के मुख्य अभियंता सज्जन सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें बदरपुर बार्डर के पास ऑटो चालकों के लिए स्टैंड बनाया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर रेड लाइट, गोल चक्कर, फुट ओवर ब्रिज सहित कई अन्य उपाय होंगे।
विज्ञापन


अभी लगता है काफी जाम
बदरपुर बॉर्डर के पास बाईपास रोड से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों को पहले थोड़ा फरीदाबाद की तरफ चलना पड़ता है और यहां से यूटर्न लेकर दिल्ली की तरफ जाते हैं। यहां सड़क संकरी होने से यूटर्न पर वाहन काफी धीमे हो जाते हैं, जिससे जाम लग जाता है। वहीं, दिल्ली की तरफ से वाहन बदरपुर फ्लाईओवर के नीचे से आते हैं, तो अक्सर जाम में फंस जाते हैं। इसके अलावा जो लोग बाईपास रोड के लिए फ्लाईओवर से उतरते हैं, उन्हें भी इस पॉइंट पर आकर जाम का सामना करना पड़ता है।यहां ऑटो चालक और रेहड़ी-खोमचे वाले खड़े होते हैं, जिससे हालात और ज्यादा बिगड़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बड़खल पुल से दिल्ली की ओर और ओल्ड फरीदाबाद की ओर से आते है, तो वहां भी ऑटो के करण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। नीलम चौक के पास भी ऑटो के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम की समस्या को खत्म करने के लिए फ्लाईओवर के एक हिस्से को सीधा बाईपास रोड से कनेक्ट किया जा सकता है, ताकि लोग सीधे फ्लाईओवर पर चढ़कर दिल्ली की तरफ आ जा सकें। इन पॉइंट पर जाम न लगे इसके लिए ऑटो चालकों को भी यहां से हटाया जाता है। वहीं, पैदल चालकों के लिए फुटओवर ब्रिज, इसके साथ ही रोड की सेंटर वर्ज को छोटा कर रोड को और चौड़ा किया जा सकता हैं। जिससे की स्थायी समाधान निकाला जा सकें।


----
बदरपुर से बल्लभगढ़ तक चार-पांच प्वांइट पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसे दूर करने के लिए योजना तैयार की जा रही है। जिससे लोगों को जाम से निजात मिल सकें। - सुधीर राजपाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed