फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FMDA will take over the responsibility of major sewer lines of the city, people will get relief

Faridabad News: शहर की बड़ी सीवर लाइनों की जिम्मेदारी एफएमडीए संभालेगा, लोगाें को मिलेगी राहत

Fri, 11 Aug 2023 11:16 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 11 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
FMDA will take over the responsibility of major sewer lines of the city, people will get relief
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी के लोगों को जलभराव और सीवर के ओवरफ्लो की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने नगर निगम क्षेत्र के तहत आने वाले मुख्य सीवर लाइन को अपने अधीन लेने जा रहा है। इसकेे लिए एफएमडीए ने नगर निगम को पत्र लिख सीवर लाइन के संबंध में जानकारी मांगी है। इसे लेकर अक्तूबर तक विभागीय औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद एफएमडीए सीवर सफाई का रखरखाव करेगा।
एफएमडीए नगर निगम से मुख्य सीवर लाइन को अपने अधीन लेने की रणनीति तैयार कर रहा है। इसके लिए विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है। विभाग वरिष्ठ अधिकारी इस्तयाक खान का कहना कि कागजी कार्रवाई जल्द पूरी कर ली जाएगी। वहीं, निगम के अधिकारियों से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सीवर की पानी निकासी के संबंध में रोड मैप मांगा गया है। सीवर लाइन के संबंध में जानकारी एकत्रित करने में एफएमडीए के अधिकारियों को दिक्कत नहीं हो। बारिश की पानी निकासी को लेकर नगर निगम की ओर से करीब 50-60 वर्ष पहले सीवर और ड्रेनेज लाइन डाली गई है। आरोप हैं कि सीवर लाइन के संबंध में कई निगम के पास रोड मैप के संबंध में जानकारी नहीं है। एफएमडीए की ओर से तत्कालीन सीईओ सुधीर राजपाल ने भी अधिकारियों से इस संबंध में जानकारी मांगी थी, लेकिन निगम की ओर से अभी तक कई बार जानकारी मांगी गई है। बताया जा रहा है कि अब एफएमडीए सीवर का सर्वे कराकर सफाई का खाका तैयार कराएगा। बता दें कि नगर निगम सीवर लाइनों का सही तरीके से रखरखाव नहीं करा पा रहा है। इससे अक्सर जगहों पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी रहती है। एफएमडीए के पास जिम्मेदारी होने पर इस कार्य को बेहतर तरीके से किया जा सकेगा। इससे पहले एफएमडीए पानी सप्लाई के लिए रेनीवेल को टेक ओवर कर चुका है।
विज्ञापन


एफएमडी पहले भी करा चुका सीवर का सर्वे

मालूूम हो कि 600 से 1200 मिमी व्यास वाले सीवरेज लाइन की डी-सिल्टिंग कराने की योजना है। इसके लिए पिछले दिनों करीब दो सौ से अधिक नाले के चैंबर का सर्वे भी किया गया है। इसमें लाइनें सही तरीके से नहीं डालने की बात आई। कई जगहों पर सीवर लाइन सीधे नहीं जा रही है। बीच में ही इसमें बदलाव कर दिया गया है। पहले चरण में साढ़े 11 किलोमीटर सीवर लाइन की सफाई एफएमडीए कराने का रणनीति तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

नगर निगम से एफएमडीए जल्द ही सीवर लाइन को टेकओवर कर सकता है। इस संबंध में जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएगी। टेकओवर करने के बाद शहर की मुख्य सीवर लाइन की सफाई और देखरेख की जिम्मेदारी एफएमडीए की होगी।
- विकास बंसल, मुख्य अभियंता, एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed