फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FMDA will construct the corporation headquarters, tender will be issued again after the elections.

Faridabad News: एफएमडीए करेगा निगम मुख्यालय का निर्माण, चुनाव बाद दोबारा जारी होगा टेंडर

Tue, 17 Sep 2024 03:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
FMDA will construct the corporation headquarters, tender will be issued again after the elections.
घोटाले की जांच में फंसा नगर निगम मुख्यालय का निर्माण कार्य, तीन वर्षों से बंद पड़ा है काम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर- 12 में निर्माणाधीन नगर निगम मुख्यालय का काम फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) को सौंप दिया गया है। विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद एफएमडीए नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया जारी करेगा। अधिकारियों ने टेंडर प्रक्रिया जारी होने के दो वर्ष में निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद जताई है।

सेक्टर- 12 में बहुमंजिला इमारत का निर्माण कार्य पिछले तीन वर्षों से रुका हुआ है। इस परियोजना के लिए नगर निगम ने टेंडर वर्ष 2018 में जारी किया था और इसे वर्ष 2021 में काम पूरा होने का दावा किया था और 35 प्रतिशत काम पूरा होने के बाद अनियमितता और भुगतान में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद काम को बीच में ही रोक दिया गया। लेकिन हैरानी की बात यह है कि तीन वर्ष बीतने के बाद भी विजिलेंस अधिकारियों ने जांच रिपोर्ट सरकार को नहीं सौंपी है। ऐसे में निर्माणाधीन नगर निगम मुख्यालय घोटाले की जांच में फंसकर रह गया है। नगर निगम अधिकारियों की माने तो 42 करोड़ रुपये की कुल लागत का 70 प्रतिशत भुगतान कथित तौर पर जारी कर दिया गया था। जो कि पूरे किए गए काम से मेल नहीं खाता है। इस मामले में राज्य सतर्कता ब्यूरो ने एक ठेकेदार को गिरफ्तार भी किया था। इसके बाद से यह मामला ठंडे बस्ते में पड़ा है।
विज्ञापन

--------
वर्जन
निर्माणाधीन नगर निगम मुख्यालय का काम एफएमडीए को सौंप दिया गया है लेकिन घोटाले की जांच प्रक्रिया पूरी न होने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। विधानसभा चुनाव के बाद एफएमडीए इसका टेंडर जारी करेगा और काम शुरू करवाएगा।- रमेश बागड़ी, मुख्य अभियंता एफएमडीए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed