{"_id":"6a0b5cfac3a8fb3d090bf76c","slug":"fmda-to-develop-18-km-green-belt-along-delhi-mumbai-expressway-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70298-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के साथ 18 किमी ग्रीन बेल्ट विकसित करेगा एफएमडीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के साथ 18 किमी ग्रीन बेल्ट विकसित करेगा एफएमडीए
विज्ञापन
आपसी समन्वय और समयबद्ध कार्य से मिलेगी विकास को गति : डी.एस. ढेसी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहरी विकास प्रधान सलाहकार डी.एस. ढेसी की अध्यक्षता में सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में फरीदाबाद जिला में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा के लिए 11वीं अंतर-एजेंसी समन्वय बैठक आयोजित हुई। बैठक में डिविज़नल कमिश्नर संजय जून, डीसी आयुष सिन्हा, नगर निगम एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा और अन्य संबंधित विभागों व एजेंसी के अधिकारियों ने हिस्सा लिया, जबकि सीईओ एफएमडीए पी.सी. मीणा ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।
बैठक में विभिन्न विकास परियोजनाओं, बजटीय प्रावधानों व भूमि प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रधान सलाहकार ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।
एक्सप्रेसवे के साथ बनेगी 18 किमी लंबी ग्रीन बेल्ट
बैठक में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली बॉर्डर से सेक्टर-59 तक लगभग 18 किलोमीटर लंबी ग्रीन बेल्ट के विकास एवं रखरखाव की योजना पर कार्य जारी है। इस परियोजना के अंतर्गत हैवी व्हीकल बैरियर, नेचर ट्रेल, साइक्लिंग ट्रैक, ओपन जिम, चिल्ड्रन प्ले एरिया, पौधारोपण एवं लाइटिंग जैसे विभिन्न घटकों को शामिल किया गया है। प्रधान सलाहकार ने मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए प्लांटेशन कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मार्जिनल लैंड के बेहतर उपयोग के लिए ठोस योजना बनाने के निर्देश
मार्जिनल लैंड पर अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-79 से 89 तक लगभग 216 एकड़ मार्जिनल भूमि का सर्वे कराया गया है, जिसमें से करीब 22 एकड़ भूमि से अवैध कब्जे हटाए जा चुके हैं। शेष कब्जों को हटाने के लिए अभियान जारी है। प्रधान सलाहकार ने निर्देश दिए कि हटाए गए क्षेत्रों में दोबारा कब्जा न हो, इसके लिए बैरिकेडिंग, फेंसिंग एवं पौधारोपण जैसे स्थायी उपाय किए जाएं।
स्वीकृत परियोजनाओं को मिलेगी गति
स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रधान सलाहकार ने बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन को 31 मार्च 2027 तक विस्तार दिया गया है, जिसके अंतर्गत पहले से स्वीकृत परियोजनाओं को पूर्ण किया जाएगा। इसके तहत सीसीटीवी कैमरा नेटवर्क, ट्रिपल सी बिल्डिंग, रोड इंफ्रास्ट्रक्चर एवं अन्य शहरी सुविधाओं से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई और लंबित परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए।
मास्टर सड़कों के सुधार कार्यों को मिलेगी रफ्तार
शहर की सड़कों के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्यों पर चर्चा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न चरणों में सड़क मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य जारी हैं। ग्रेटर फरीदाबाद सहित विभिन्न क्षेत्रों में सड़क सुधार कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है तथा कई परियोजनाओं पर कार्य शुरू हो चुका है। अधिकारियों ने कहा कि शहर की प्रमुख मास्टर सड़कों की स्थिति को बेहतर बनाना प्राथमिकता है।
जल प्रबंधन और शहरी परिवहन परियोजनाओं पर चर्चा
बैठक में माइक्रो एसटीपी, जल शोधन संयंत्र, ग्राउंड वाटर रिचार्ज, गंगा जल आपूर्ति, इलेक्ट्रिक बसों के इंफ्रास्ट्रक्चर, यूटिलिटी शिफ्टिंग तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं की वित्तीय एवं प्रशासनिक प्रगति की समीक्षा की गई। डी.एस. ढेसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी तालमेल से काम करें ताकि फरीदाबाद को आधुनिक एवं सुव्यवस्थित शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस अवसर पर एडिशनल सीईओ एफएमडीए गौरी मिड्ढा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।