फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FMDA officials visited Badshahpur STP

एफएमडीए के अधिकारियों ने किया बादशाहपुर एसटीपी का दौरा

Thu, 30 Sep 2021 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
FMDA officials visited Badshahpur STP
फरीदाबाद। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) के सीईओ सुधीर राजपाल के आदेश पर मुख्य अभियंता एनडी वशिष्ठ ने बृहस्पतिवार को बादशाहपुर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा किया। इस दौरान सीवर के पानी की री-साइकिल प्रक्रिया की जांच की गई। जल्द ही यहां से उद्योगों को पानी की सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर में पेयजल संकट लंबे से बना हुआ है। शहरवासियों को पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए एफएमडीए कई तरह की योजना पर काम कर रहा है। स्काडा योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। नए रेनीवेल और बूस्टर लगाए जा रहे हैं। वहीं शहर में छोटे-बड़े करीब 28 हजार उद्योग हैं। इन्हें पेयजल सप्लाई नगर निगम ओर एफएमडीए द्वारा की जाती है। इससे एक ओर जहां लोगों को पूर्ण रूप से पानी नहीं मिल पाता हैं। वहीं उद्योगों में इस्तेमाल हो रहे पानी को नहरों में बहा दिया जाता है। इस पानी का अभी री-साइकिल कर इस्तेमाल करने कोई प्रबंध नहीं है। इससे लाखों गैलन पानी व्यर्थ हो जाता है। इसे देखते हुए एफएमडीए अधिकारियों ने गुरुग्राम की तर्ज पर उद्योगों को री-साइकिल पानी उपलब्ध कराने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

इन एसटीपी से मिलेगा पानी
बादशाहपुर एसटीपी से डीएलएफ और हाईवे के उद्योगों को पानी उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं प्रतापगढ़ एसटीपी से सेक्टर-23, 24, 25 और 58 को पानी दिया जाएगा।
वर्जन
गुरुग्राम की तर्ज पर उद्योगों को री-साइकिल पानी उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। उद्योगों से एसटीपी से पानी ट्रीट कर उपलब्ध कराया जाएगा। इससे पेयजल पानी की बचत होगी, जो शहरवासियों को दिया जाएगा। - डॉ. गरिमा मित्तल, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed