फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FMDA: CM will start many schemes

एफएमडीए : कई योजनाओं की सीएम करेंगे शुरुआत

Fri, 09 Apr 2021 11:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
FMDA: CM will start many schemes
फरीदाबाद। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से शनिवार को सेक्टर-12 लघु सचिवालय में बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि रहेंगे। इस दौरान फरीदाबाद के कई सरकारी दफ्तरों के कामकाज के अधिकारी क्षेत्र बदल जाएंगे। पानी, सीवर लाइन जैसी कुछ जरूरी सुविधाओं के साथ-साथ राजा नाहर सिंह स्टेडियम सहित कई काम फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) को सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन

फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के गठन के बाद पहली बैठक का आयोजन लघु सचिवालय में किया जा रहा है। इसे लेकर एफएमडीओ की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बैठक में विभाग को नया कार्यालय मिलने के साथ विकास की कई योजनाएं परवान चढ़ेगी। इसके बाद एफएमडीए के अनेक अधिकार होंगे। इनमें कई ऐसे कार्य हैं, जिनके लिए लोगों को चंडीगढ़ नहीं जाना होगा। इनमें ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी, रिहायशी कॉलोनी, व्यावसायिक स्थल विकसित करने का लाइसेंस और चेंज आफ लैंड यूज (सीएलयू) मुख्य हैं। इनके लिए लोगों को चंडीगढ़ जाना पड़ता है, लेकिन एफएमडीए के एक्टिव होते ही उपरोक्त काम जिला स्तर पर ही होने लगेंगे।
विज्ञापन

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की संबंधित प्रक्रिया को पूरा करने की यह जिम्मेदारी एफएमडीए को सौंप दी जाएंगी। अनियमित कर्मियों की भर्ती की जा सकेगी। एक्सपर्ट पैनल में अधिकारियों की नियुक्ति , कोऑॅर्डिनेटर और स्टैंडिंग कमेटी का गठन, राजस्व जुटाने की व्यवस्था की जाएगी। शनिवार को आयोजित होने वाली इस बैठक में गृहमंत्री अनिल विज, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा सहित अनेक विधायक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
हार्डवेयर प्याली सड़क का मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन
नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव ने बताया कि लंबे समय से खस्ताहाल हार्डवेयर प्याली सड़क का मुख्यमंत्री मनोहर लाल लघु सचिवालय से ही उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ये सड़क पिछले करीब पांच साल से खस्ता हालत में बाबा रामकेवल व अन्य सामाजिक संगठन के लोग सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस सड़क पर एक युवक की मौत भी हो चुकी है। नगर निगम द्वारा पिछले दिनों सड़क निर्माण के लिए टेंडर खोले गए। इसमें चंडीगढ़ की एक एजेंसी को ठेका दिया गया है। सरकार की ओर से निर्माण को मंजूरी दे दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed