फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Flying squad caught a copycat

Faridabad News: उड़नदस्ते की टीम ने एक नकलची को पकड़ा

Thu, 09 Mar 2023 10:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Mar 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Flying squad caught a copycat
- परीक्षार्थी के पास मिली पर्ची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में बृहस्पतिवार को 10वीं कक्षा के गृह विज्ञान के पेपर में उड़नदस्ते की टीम ने एक परीक्षार्थी के पास पर्ची मिलने पर उसको पकड़ लिया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया है। इससे पहले भी बोर्ड की टीम ने हिंदी की परीक्षा में तीन पर केस दर्ज किया था।

नकल रोकने के लिए डीसी फ्लाइंग, डीईओ फ्लाइंग, एसडीएम फ्लाइंग, बोर्ड फ्लाइंग ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा देकर लौट रहे परीक्षार्थियों के चेहरे खिले हुए नजर आए। परीक्षा देकर लौट रहे विद्यार्थियों ने कहा कि प्रश्न पत्र आसान आया था। निर्धारित समय से पहले सभी प्रश्नों के उत्तर दे दिए गए। बृहस्पतिवार को 32 परीक्षा केंद्रों पर 1295 विद्यार्थियों ने गृह विज्ञान की परीक्षा दी। एनआईटी पांच स्थित केंद्र संख्या 38 (एनआईटी पांच राजकीय बाल विद्यालय) में एक छात्र के पास से संबंधित विषय की पर्ची मिली। नकल के आरोप में छात्र के खिलाफ कार्रवाई की गई है। परीक्षा नियंत्रक बच्चू सिंह रावत ने बताया कि नकलची के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जिले में नकल रहित परीक्षा संपन्न करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। परीक्षा केंद्रों में बाहरी तत्वों का हस्तक्षेप रोकने की जिम्मेदारी पुलिस की है। परीक्षा केंद्रों के अंदर कार्यरत पर्यवेक्षकों को भी नकल के मामले रोकने की सख्त हिदायतें दी गई हैं। जिले में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर 72 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। गृह विज्ञान में परीक्षार्थियों की संख्या कम होने के कारण जिले में 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें से 12 बल्लभगढ़ और 20 फरीदाबाद में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed