फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Florida Society residents surround builder's house

Faridabad News: फ्लोरिडा सोसाइटी के निवासियों ने किया बिल्डर के घर का घेराव

Thu, 06 Feb 2025 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Florida Society residents surround builder's house
लोगों का आरोप- मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाकर सुविधाएं कम कर दी गईं हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-82 स्थित फ्लोरिडा सोसाइटी के निवासियों पर बिल्डर की मनमानी भारी पड़ रही है। ऐसे में सोसाइटी के लोग काफी परेशान हैं। सोसाइटी निवासियों का आरोप है कि अब बिल्डर ने मेंटेनेंस चार्ज बढ़ा दिया है और सुविधाएं कम कर दी हैं। जिससे परेशान होकर निवासियों ने मंगलवार देर शाम बिल्डर के घर का घेराव किया।

सोसाइटी की आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों और निवासियों ने बताया कि बिल्डर सरकारी दरों से बहुत अधिक बिजली का बिल ले रहा है। जिसके कारण कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डीएचबीवीएन प्रति यूनिट 6 रुपये लेता है लेकिन बिल्डर सभी निवासियों से 9 रुपये प्रति यूनिट ले रहा है। इसके साथ ही मेंटेनेंस चार्ज भी 1500 से बढ़ाकर 2100 रुपये कर दिया गया है। ऐसे में पैसे तो बढ़ा दिए गए हैं, लेकिन सुविधाएं घटा दी गई हैं। पहले आठ टावर में एक-एक सिक्योरिटी गार्ड होता था और दो सिक्योरिटी गार्ड व एक बाउंसर होता था। लेकिन अब केवल दो सिक्योरिटी गार्ड और एक सुपरवाइजर ही रहता है। वहीं सफाई व्यवस्था के लिए 15 लोगों का स्टाफ था। अब घटाकर 5-6 लोगों का रह गया है। इसके अलावा पार्क को कूड़ेदान में तब्दील कर दिया है। अश्वनी शुक्ला ने लिफ्ट विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। लिफ्ट अधिकारी ने खराब लिफ्ट को भी ठीक घोषित कर एनओसी जारी कर दिया है। कुछ दिन पहले ही लिफ्ट दूसरी मंजिल से भूतल पर आकर गिरी थी। 25 हजार रुपये सिक्योरिटी अमाउंट जमा किया गया था। उसी ब्याज वाले रुपये से सोसाइटी की मेंटेनेंस करानी पड़ती है। अब बिल्डर को पांच वर्ष से अधिक हो गए है लेकिन सिक्योरिटी अमाउंट वापस नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed