फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Floodwaters to improve groundwater levels.

Faridabad News: बाढ़ के पानी से सुधरेगा भूजल स्तर

Mon, 12 Oct 2026 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Floodwaters to improve groundwater levels.
बुढ़िया नाले के 10 किलोमीटर लंबे हिस्से में रिचार्ज संरचनाएं और जल निकाय विकसित किए जाएंगे
विज्ञापन


16.24 करोड़ रुपये खर्च होंगे परियोजना पर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में पेयजल की बढ़ती मांग और गिरते भूजल स्तर को सुधारने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) बुढ़िया नाले का इस्तेमाल करेगा। यमुना में बाढ़ के दौरान आने वाले पानी को नाले के जरिये जमीन के भीतर पहुंचाकर भूजल रिचार्ज करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए नाले के 10 किलोमीटर लंबे हिस्से में रिचार्ज संरचनाएं और जल निकाय विकसित किए जाएंगे। परियोजना पर करीब 16.24 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नाले के आरडी 25 किलोमीटर से आरडी 35 किलोमीटर तक काम कराया जाएगा। निर्माण के साथ पांच साल तक संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी भी ठेकेदार की होगी।

गौरतलब है कि अरावली की पहाड़ियों से यमुना तक करीब 18 किलोमीटर लंबा बुढ़िया नाला जाता है। पहले बारिश के दौरान अरावली से आने वाला पानी इसी नाले के जरिये यमुना तक पहुंचता था। अब आसपास की कॉलोनियों और झुग्गी बस्तियों का गंदा पानी भी इसमें बहता है। चूंकि नाला सीधे यमुना से जुड़ा है, इसलिए प्राधिकरण अब इसका उपयोग भूजल बढ़ाने के लिए करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

हर 30 मीटर पर होगा बोरिंग

योजना के तहत संबंधित हिस्से की सफाई और नए सिरे से खोदाई कराई जाएगी। इसके बाद हर 30 मीटर की दूरी पर बोरिंग करने की योजना है। नाले में आने वाला पानी जमीन के भीतर पहुंच सके। जल निकायों में पानी जमा होने से भी उसे धीरे-धीरे जमीन में रिसने का मौका मिलेगा। योजना का उद्देश्य यमुना में बाढ़ के दौरान उपलब्ध अतिरिक्त पानी को संरक्षित करना और आसपास के भूजल स्तर को सुधारना है। इससे किनारे लगे रेनीवेल को भी रिचार्ज करने में मदद मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इसका वास्तविक लाभ निर्माण की तकनीक, पानी की गुणवत्ता और भूगर्भीय परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग से 120 एमएलडी कम मिल रहा पानी

शहर में प्रतिदिन करीब 450 एमएलडी पानी की मांग है, जबकि लगभग 330 एमएलडी की आपूर्ति हो रही है। इस तरह 120 एमएलडी पानी की कमी है। आबादी और नए सेक्टरों के विस्तार के साथ मांग बढ़ रही है। ऐसे में भूजल रिचार्ज की यह योजना भविष्य में जल संकट का दबाव कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण हो सकती है।

--

वर्जन

बुढ़िया नाले के पानी का उपयोग भूजल स्तर बढ़ाने के लिए किया जाएगा। परियोजना के तहत नाले की सफाई, खोदाई और रिचार्ज के लिए बोरिंग कराए जाएंगे। इससे यमुना में बाढ़ के दौरान आने वाले पानी को जमीन में पहुंचाने और आसपास के रेनीवेल को रिचार्ज करने में मदद मिलेगी।- अंकित भारद्वाज, कार्यकारी अभियंता, एफएमडीए



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article