फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Flood risk increases... 27 villages declared sensitive

Faridabad News: बाढ़ का खतरा बढ़ा... 27 गांव संवेदनशील घोषित

Wed, 03 Sep 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Flood risk increases... 27 villages declared sensitive
कई इलाकों में घुसा यमुना का पानी, कांवरा गांव को प्रशासन ने करवाया खाली
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच यमुना के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। ताजेवाला और ओखला बैराज से लगातार लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का पानी कई इलाकों में घुस गया है। प्रशासन ने जिले के 27 गांवों को संवेदनशील घोषित किया है। जिले के तटवर्ती गांवों में दिखने लगा है। बड़ी संख्या में लोग घरों को खाली कर दूसरी जगहों पर जा रहे हैं।
अलीपुर शिकारगाह की कृषि भूमि जलमग्न हो चुकी है। लालपुर गांव के पास भूपानी रोड पर पानी भर गया है। कांवरा गांव को प्रशासन ने एहतियातन खाली करवा दिया है। डीसी विक्रम सिंह, एडीसी, एसडीएम समेत प्रशासनिक अधिकारी दिन-रात हालात की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने लालपुर गांव के पास बहाव क्षेत्र का दौरा कर मौके पर मौजूद अधिकारियों से तैयारी की जानकारी ली। प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीमों को तैनात किया है और नावों की व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी स्थिति में लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा सके। प्रशासन ने यमुना किनारे बसे 27 गांवों को संवेदनशील घोषित किया है। इनमें से कुछ गांवों को सबसे अधिक संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।अत्यधिक संवेदनशील गांवों में बसंतपुर, किडावली, लालपुर, महावतपुर, राजपुर कलां, तिलोरी खादर, अमीपुर, चिरसी, मंझावली, चंदपुर, मोठुका, अरुआ, छांयसा और मोहना शामिल हैं। इन गांवों में प्रशासन ने विशेष टीमें गठित की हैं और स्थिति पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




प्रभावित गांवों में तैयार किए गए सेफ हाउस

गांव सेफ हाउस

ददसिया, जसाना, कांवरा – बरात घर

राजपुर कलां – सामुदायिक भवन

अरुआ और मोठुका – शेल्टर होम

राजपुर कला – सरकारी माध्यमिक विद्यालय



प्रशासन ने बढ़ाई चौकसी

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि गांव सचिव, सरपंच, पटवारी और बीडीपीओ स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक गांव में प्रशासनिक टीमें सक्रिय हैं ताकि किसी भी तरह की आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। वहीं एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज ने मंझावली क्षेत्र का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन





फरीदाबाद में यमुना का हाल

अलीपुर शिकारगाह: कृषि भूमि जलमग्न

कांवरा गांव: लोगों को खाली कराया गया

लालपुर (भूपानी रोड): सड़क किनारे फैला यमुना का पानी

मंझावली: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित



बाढ़ नियंत्रण की तैयारी

एसडीआरएफ की टीमें तैनात

नावों की व्यवस्था

सेफ हाउस व शेल्टर होम तैयार

गांव-स्तर पर प्रशासनिक ड्यूटी

ग्रामीणों को अलर्ट और सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का काम



लोगों से प्रशासन की अपील

अफवाहों पर ध्यान न दें

प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें

ऊंचे व सुरक्षित स्थानों पर रहें

जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed