फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fix the roads damaged by rain soon: Chief Minister

बारिश से खराब सड़कों को जल्द करें ठीक: मुख्यमंत्री

Thu, 14 Oct 2021 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Fix the roads damaged by rain soon: Chief Minister
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ से आयोजित वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जलजमाव वाले क्षेत्रों, धान की खरीद, पराली प्रबंधन, खाद की उपलब्धता व सड़कों की मरम्मत से संबंधित एजेंडे में रखे बिंदुओं के बारे में विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने इन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने वीसी के दौरान बताया कि बारिश के बाद कुछ स्थानों पर जलजमाव की समस्या रहती है। वहां स्थायी व्यवस्था करते हुए उसका समाधान करना सुनिश्चित करना हैं। विभाग द्वारा इस विषय के दृष्टिगत मशीनरी भी खरीदने का काम किया गया है, टयूबवेलों की संख्या भी बढ़ाई गई हैं। उन्होंने धान खरीद के कार्य को लेकर जानकारी हासिल की। वहीं पराली प्रबंधन को लेकर किए जा रहे कार्यों के बारे में भी समीक्षा की। कहा कि धान खरीद का कार्य सुचारु रूप से होना चाहिए और किसानों को उनकी फसलों की अदायगी भी नियमानुसार होनी चाहिए। खाद की उपलब्धता के बारे में भी उन्होंने जानकारी ली और कहा कि हरियाणा में खाद की कोई कमी नहीं रहनी दी जाएगी। सीएम ने सड़कों के मरम्मत कार्य लोक निर्माण विभाग, हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड, पंचायती राज, एचएसआईडीसी, शहरी स्थानीय निकाय विभाग बेहतर समन्वय के साथ कराने को कहा।
विज्ञापन

इस मौके पर उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि फरीदाबाद में सभी मंडियों में धान की खरीद का कार्य सुचारु रूप से जारी है। सभी एजेंसियों द्वारा इस कार्य को निर्धारित मापदंडों के तहत किया जा रहा हैं। पराली प्रबंधन को लेकर बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। पराली न जले इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। ग्रामीण स्तर पर भी पंचायत सचिव, पटवारी व अन्य को शामिल करते हुए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि पराली प्रबंधन से संबंधित कृषि यंत्रों पर विभाग द्वारा अनुदान राशि देने का काम किया गया है। वहीं, जिन किसानों ने पराली से गाठे बनाने का काम किया है उन्हें भी प्रति एकड़ एक हजार रुपये की राशि प्रोत्साहन के रूप में देने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर एसडीएम सतबीर मान, एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद, एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed