फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Five truck parking lots to be built in IMT.

Faridabad News: आईएमटी में बनेगी ट्रकों की पांच पार्किंग

Wed, 05 Aug 2026 11:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Five truck parking lots to be built in IMT.
अवैध पार्किंग और सुरक्षा संबंधी समस्याओं पर लगेगा अंकुश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। आईएमटी में स्थापित उद्योगों के लिए माल ढुलाई करने वाले ट्रकों और अन्य भारी वाहनों को जल्द ही व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा मिलने जा रही है। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने आईएमटी क्षेत्र में पांच ट्रक पार्किंग विकसित करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। फिलहाल चयनित स्थलों पर मिट्टी भराई का कार्य चल रहा है। बारिश का मौसम समाप्त होते ही निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी।

करीब 1900 एकड़ में फैले आईएमटी में अब तक लगभग 500 उद्योग स्थापित हो चुके हैं। यहां देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिदिन सैकड़ों ट्रक कच्चा माल लेकर पहुंचते हैं और तैयार उत्पाद लेकर वापस लौटते हैं लेकिन अब तक ट्रकों के लिए कोई अधिकृत पार्किंग नहीं होने के कारण चालक सड़क किनारे या खाली स्थानों पर वाहन खड़े करने को मजबूर थे। इससे यातायात प्रभावित होने के साथ सुरक्षा संबंधी समस्याएं भी सामने आती रही हैं।
विज्ञापन




बाहरी राज्यों से आने वाले ट्रक चालकों के साथ मारपीट, लूटपाट जैसी घटनाएं भी कई बार हो चुकी हैं। क्षेत्र में पुलिस चौकी और थाना होने के बावजूद ऐसी घटनाएं उद्योगपतियों और वाहन चालकों के लिए चिंता का विषय बनी हुई थीं। इस समस्या को लेकर फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन लंबे समय से एचएसआईआईडीसी और राज्य सरकार के समक्ष ट्रक पार्किंग की मांग उठाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसोसिएशन के प्रधान हेमंत शर्मा ने बताया कि आईएमटी के अलग-अलग हिस्सों में पांच पार्किंग स्थल विकसित किए जाएंगे। इनका आकार एक से दो एकड़ तक होगा। पार्किंग बनने के बाद ट्रकों की अव्यवस्थित पार्किंग पर रोक लगेगी, चालकों की सुरक्षा बढ़ेगी और जरूरत पड़ने पर चौकीदारों की तैनाती तथा पुलिस गश्त भी प्रभावी ढंग से की जा सकेगी।




एचएसआईआईडीसी के कार्यकारी अभियंता पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि पार्किंग स्थलों के लिए भूमि तैयार करने का काम शुरू हो चुका है। लगातार बारिश के कारण फिलहाल मिट्टी भराई की जा रही है। मौसम अनुकूल होते ही निर्माण कार्य तेज गति से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed