फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Five private hospitals have charged more in the name of covid treatment

पांच निजी अस्पतालों ने इलाज के नाम पर वसूली ज्यादा रकम

Sun, 30 May 2021 11:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Five private hospitals have charged more in the name of covid treatment
फरीदाबाद। कोरोना महामारी की आड़ में मरीजों की जेब पर डाका डालने वाले पांच निजी अस्पतालों की शिकायत प्रशासन के पास पहुंची है। प्रशासन की ओर से इसकी जांच शुरू कर दी गई है। गड़बड़ी पाए जाने पर अस्पतालों का ऑडिट कराया जाएगा। इलाज के नाम पर वसूली गई ज्यादा रकम मरीजों को लौटाई जाएगी और अस्पताल पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के पास पहुंची शिकायत में कहा गया है कि कोरोना की आड़ में अस्पतालों ने मरीजों से इलाज के नाम पर जमकर कमाई की। कई अस्पतालों पर इलाज में लापरवाही के आरोप भी लगाए गए हैं। लोगों ने अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को शिकायतें की हैं। सरकार ने निजी अस्पतालों द्वारा कोरोना मरीजों से इलाज के नाम पर सरकार की तरफ से निर्धारित राशि से अधिक राशि वसूल पर कार्रवाई के आदेश दिए है।
विज्ञापन

अहम है कि जिले में नौ बड़े निजी अस्पताल है। इनमें मेट्रो, सर्वोदय, एशियन, क्यूआरजी, एसएसबी, एस्कोर्ट फोर्टिस इत्यादि नाम शामिल हैं। इसके अलावा सरकारी एनआईटी-3 स्थित कोविड अस्पताल ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व बीके सिविल अस्पताल है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान सबसे ज्यादा मरीज इन्हीं अस्पतालों में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन को पांच निजी अस्पतालों के खिलाफ इलाज के नाम पर ज्यादा रकम वसूलने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनकी जांच शुरू कर दी गई है। गड़बड़ी पाए जाने पर अस्पतालों का ऑडिट कराया जाएगा। ऑडिट के आधार पर मरीज को राशि वापस करवाई जाएगी। - यशपाल, जिला उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed