फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Five players won gold in Karate

Faridabad News: कराटे में पांच खिलाड़ियों ने स्वर्ण पर जमाया कब्जा

Thu, 19 Mar 2026 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Five players won gold in Karate
सेक्टर-9 स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन और ड्रैगन मार्शल आर्ट अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई कराटे चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। सेक्टर-9 स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में प्रतियोगिता आयोजित की गई। निलांश, अथर्व अग्रवाल, अथर्व वत्स और धैर्य बंसल ने अंडर-10 में शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक पदक पर कब्जा जमाया।


वहीं कई अन्य खिलाड़ियों ने रजत और कांस्य पदक अपने नाम किया। इनमें प्रसन्न, वंश बेदी और भाविक वत्स ने रजत पदक पर कब्जा जमाने में उपलब्धि हासिल की जबकि तनिष्क मंगल ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके अलावा अंडर-12 में सरस ने एकमात्र स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि निर्भय ने रजत और पार्थ शर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया। पदक जीतने के बाद सभी खिलाड़ी बेहद खुश नजर आए, उन्होंने कहा कि आगामी प्रतियोगिताओं में और अच्छा करने का प्रयास रहेगा। बता दें कि इस चैंपियनशिप में जिले के 10 स्कूलों के 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed