फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Five people were duped of Rs 6.75 lakh

Faridabad News: साइबर ठगों ने पांच लोगों से 6.75 लाख रुपये ठगे

Sat, 06 Sep 2025 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Five people were duped of Rs 6.75 lakh
-साइबर क्राइम थानों में पांचों शिकायत पर दर्ज की गई एफआईआर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने अलग-अलग बहाने से लोगों से संपर्क कर पांच मामलों में 6.75 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत देने वालों में दो युवक, एक महिला व दो युवतियां शामिल हैं। आरोपियों ने प्रीपेड टास्क, बैंककर्मी बनकर, पानी कनेक्शन काटने, क्रेडिट कार्ड पॉइंट रिडीम करने का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थानों में पांचों शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर टीम ने जांच शुरू कर दी है।

पहले मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत सीकरी इलाके की रहने वाली युवती ने दी है। युवती का कहना है कि कुछ दिन पहले उन्हें घर बैठे कमाई का ऑफर मिला। फिर प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 1.49 लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में पुलिस को शिकायत सूर्य विहार टू निवासी विमल सिंह ने दी है। इनका कहना है कि कुछ दिन पहले साइबर ठग ने एक्सिस बैंक का कर्मचारी बनकर बात की। आरोपी ने लोन को ईएमआई बनाने का झांसा देकर व्हाट्सएप पर लिंक भेजा और 54,379 रुपये ट्रांसफर कर लिए। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी शिकायत पुलिस को सेक्टर-16ए में रहने वाली 42 साल की महिला ने दी है। महिला का कहना है कि 19 अगस्त को साइबर ठग ने फरीदाबाद नगर निगम का कर्मचारी बनकर बात की। आरोपी ने पानी कनेक्शन काटने की बात कहकर उसे फिर से चालू करने के नाम पर लिंक भेजा। लिंक पर डिटेल डालने के बाद उनके खाते से 1,46,230 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
चौथे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत सेहतपुर के रहने वाले पंकज कुमार ने दी है। इनका कहना है कि 10 अगस्त को साइबर ठग ने क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट रिडीम कराने के बहाने संपर्क किया। आरोपी ने कार्ड की डिटेल लेकर 1.60 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।

पांचवें मामले में सेक्टर-64 की रहने वाली 26 साल की युवती को टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने के बहाने ठग लिया गया। युवती का कहना है कि 28 जुलाई को यह वारदात हुई। आरोपियों ने 1,64,800 रुपये निवेश करा लिए लेकिन रिफंड या मुनाफा नहीं दिया। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed