{"_id":"66047484bc165542b306cfe4","slug":"five-lakhs-cheated-on-the-pretext-of-300-percent-profit-in-the-stock-market-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-22509-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शेयर बाजार में 300 फीसदी मुनाफे का झांसा देकर पांच लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शेयर बाजार में 300 फीसदी मुनाफे का झांसा देकर पांच लाख ठगे
Thu, 28 Mar 2024 01:03 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Thu, 28 Mar 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
- सेक्टर-17 निवासी महिला से साइबर ठगों ने की ठगी, साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने पर केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में साइबर ठगी के मामलों पर लगाम नहीं लग रही है। साइबर ठगों ने सेक्टर-17 निवासी एक महिला से शेयर बाजार में निवेश करने करने पर 300 फीसदी मुनाफे के झांसा देकर करीब पांच लाख रुपये की ठगी की। साइबर थाना सेंट्रल की पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-17 निवासी रेखा गुप्ता ने बताया है कि 22 दिसंबर 2022 को सोशल मीडिया पर कुछ जानकारी जुटाते समय फेसबुक पर उसे एक विज्ञापन दिखा। विज्ञापन में अर्जुन शर्मा नामक व्यक्ति द्वारा निवेश के बारे में सलाह दी गई थी। उन्होंने विज्ञापन पर दिए लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद उसे एक व्हाट्सऐप ग्रुप से जोड़ लिया गया। ग्रुप में अर्जुन शर्मा और लिंडा अंग्रला नामक दो व्यक्ति ग्रुप एडमिन थे। आरोपियों ने पीड़िता का कूरोटप फंड नामक एक मोबाइल ऐप में खाता खुलवाया। इसके बाद उन्हें तीन सौ फीसदी मुनाफे का झांसा देकर विभिन्न बैंक खाते में 5,35,870 रुपये जमा करा लिए। जब वह मुनाफे और निवेश किए पैसों को निकाला चाह रही थी तो आरोपियों ने 30 फीसदी टैक्स के रूप में मांगा। इसके बाद उन्हें ठगी का आभास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।