{"_id":"6a5a5fb0063c38edab061686","slug":"five-accused-arrested-in-two-cases-of-cyber-fraud-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75112-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: साइबर ठगी के दो मामलों में पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: साइबर ठगी के दो मामलों में पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
लोन दिलाने के नाम पर 4.45 लाख और फोन हैक कर 40 हजार रुपये की ठगी का खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक मामले में लोन दिलाने का झांसा देकर 4.45 लाख रुपये की ठगी की गई थी, जबकि दूसरे मामले में फोन हैक कर 40 हजार रुपये निकाल लिए गए थे।
सभी आरोपियों को 16 जुलाई को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सेक्टर-11 निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि नौ फरवरी को लोन दिलाने का झांसा देकर उससे विभिन्न बैंकिंग शुल्क के नाम पर 4,45,295 रुपये ठग लिए गए। जांच के दौरान पुलिस ने शकरपुर, दिल्ली से नवनीत कुमार सिंह और नितेश कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों ने ही शिकायतकर्ता को कॉल कर ठगी की थी और रकम नवनीत के खाते में जमा कराई गई थी। दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
दूसरे मामले में चावला कॉलोनी निवासी व्यक्ति का फोन हैक कर बैंक खाते से दो ट्रांजेक्शन में 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। जांच में उत्तराखंड के उधम सिंह नगर निवासी अजय सिंह, बलजिंद्र और अमरजीत को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, बलजिंद्र के खाते में ठगी की रकम आई थी, जबकि अजय और अमरजीत ने खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। बलजिंद्र और अमरजीत को जेल भेज दिया गया, जबकि अजय सिंह तीन दिन के पुलिस रिमांड पर है।