फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Five accused arrested for attacking police team

Faridabad News: पुलिस टीम पर हमला करने के पांच आरोपी गिरफ्तार

Thu, 01 May 2025 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Five accused arrested for attacking police team
कार में सवार होकर मूवी देखने जाने के दौरान की थी वारदात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-12 क्षेत्र में चेकिंग कर रही पुलिस टीम पर हमला कर गाली-गलौज व मारपीट के पांचों आरोपियों को अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान पृथला गांव निवासी अक्षय (19), आर्यन (22), मंदीप (22), अनूप (21) और पलवल के चांदहट निवासी अजय (20) के तौर पर हुई। आरोपियों को सेक्टर-8 क्षेत्र से काबू किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी आर्यन निजी कंपनी में नौकरी करता है, जबकि बाकी चारों आरोपी पढ़ाई कर रहे हैं। वारदात के दौरान ये सभी कार में सवार होकर मूवी देखने जा रहे थे। पांचों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों की बलेनो कार भी जब्त कर ली गई है। ये वारदात 28 अप्रैल को हुई थी। पुलिस की डायल 112 ईआरवी की टीम पेबल टाउन मॉल चौक सैक्टर-12 फरीदाबाद के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी एल्डिको माल की तरफ से आने वाली कार सवार 5 युवकों ने पुलिस वाहन में टक्कर मार दी और धर्मा ढाबा की ओर कार भगा ली। पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें धर्मा ढाबा के नजदीक रुकवा लिया, लेकिन कार से उतरकर पांचों आरोपी पुलिस टीम का विरोध करते हुए गाली-गलौज व हाथापाई करने लगे। आरोपियों ने पुलिस कर्मियों की वर्दी को पकड़ कर खींचा और हाथापाई में पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। सेंट्रल थाना में एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed