{"_id":"68b5f2da2d42a5f34f09dad9","slug":"first-year-students-welcoming-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50386-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: प्रथम वर्ष के छात्रों का स्वागत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: प्रथम वर्ष के छात्रों का स्वागत किया
विज्ञापन
अग्रवाल कॉलेज में नए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ स्थित अग्रवाल कॉलेज में नए विद्यार्थियों के लिए सोमवार को ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीबीए, बीसीए, बीकॉम, बीवोक, बीएससी (मैथ्स) प्रथम वर्ष के छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ रिबन काटकर और तिलक से हुआ। डॉ. सचिन गर्ग ने कॉलेज के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कॉलेज की आधारभूत सुविधाएं, परीक्षा व आंतरिक मूल्यांकन प्रणाली, उपस्थिति नियम, स्मार्ट बोर्ड का उपयोग और कैमरा निगरानी व्यवस्था पर प्रकाश डाला।
विभिन्न विभागों का परिचय भी विद्यार्थियों को दिया गया। डॉ. शिल्पा गोयल ने प्रबंधन विभाग, सांस्कृतिक गतिविधियों और नई शिक्षा नीति से अवगत कराया। डॉ. सीमा मलिक ने वाणिज्य विभाग व विभिन्न क्लबों की जानकारी दी जबकि मोहिनी वर्मा ने कंप्यूटर साइंस विभाग व आईसीटी के उपयोग पर प्रकाश डाला।