{"_id":"68779e39cc3ed3e8b00836f9","slug":"first-list-released-for-admission-to-diploma-course-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47303-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डिप्लोमा पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए प्रथम सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डिप्लोमा पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए प्रथम सूची जारी
विज्ञापन
- सूची में नाम आने वाले विद्यार्थी सोमवार तक ले सकेंगे दाखिला
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-8 स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में डिप्लोमा पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए प्रथम सूची जारी हो गई है। इसमें चयनित विद्यार्थी 21 जुलाई यानी सोमवार तक दाखिला ले सकेंगे। अगर कोई छात्र दाखिला नहीं ले पाता है, तो उनका नाम स्वयं निरस्त हो जाएगा।
संस्थान में कुल 540 सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। पहली सूची में 307 सीटों पर दाखिले होंगे। पहली मेरिट सूची में जिन विद्यार्थियों का नाम आया है, उन्हें दस्तावेज सत्यापन के बाद निर्धारित तिथि तक प्रवेश शुल्क जमा कराना अनिवार्य होगा। यदि कोई विद्यार्थी तय समय पर दस्तावेज सत्यापन कर फीस जमा नहीं कराता है, तो उसकी सीट रद्द मान ली जाएगी। उनका नाम अगली सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।
इसके बाद विभाग की ओर से दूसरी सूची 23 जुलाई को जारी की जाएगी। इसमें शेष विद्यार्थियों को मौका मिलेगा। दाखिले की प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। विद्यार्थी संस्थान के पोर्टल पर मेरिट सूची देख सकेंगे। दाखिले के लिए विद्यार्थियों को आधार कार्ड, 10वीं की मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), पासपोर्ट साइज फोटो और ऑनलाइन पंजीकरण की रसीद साथ लानी होगी। इसके आधार पर ही दाखिले होंगे।
विज्ञापन
वर्जन
मुख्यालय की ओर से पहली सूची देर शाम जारी कर दी गई है। पहली सूची में करीब 307 छात्र-छात्राओं का नाम आया है। सूची में नाम आने वाले सभी विद्यार्थी दस्तावेज जांच कराने के बाद 21 जुलाई तक दाखिला ले सकेंगे।
- संदीप कुमार, दाखिला संयोजक, राजकीय पॉलिटेक्निक