फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Firecrackers sold even on Diwali night, six arrested

Faridabad News: दीपावली की रात भी बिके पटाखे, छह गिरफ्तार

Mon, 13 Nov 2023 09:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Nov 2023 09:42 PM IST
विज्ञापन
Firecrackers sold even on Diwali night, six arrested
आरोपियों से 165 किलो पटाखे बरामद, चेतावनी के बाद भी नहीं माने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सरकार की तमाम पाबंदियों के बाद भी शहर के लोग पटाखे बेचने और चलाने से बाज नहीं आए। दीपावली की रात भी पुलिस ने अलग-अलग जगहों से प्रतिबंधित पटाखे बेचते छह आरोपियों को गिरफ्तार किया और 165 किलो पटाखे बरामद किए।

डबुआ कॉलोनी में फास्ट फूड की दुकान की आड़ में प्रतिबंधित पटाखे बेच रहे गोविंद नाम के युवक को पुलिस ने 27 किलो पटाखे के साथ गिरफ्तार किया। दूसरे मामले में सेक्टर-31 थाना क्षेत्र स्थित मेवला महाराजपुर गली नंबर-दो में एक दुकान में पटाखे बेच रहे योगराज नाम के युवक को गिरफ्तार कर 20 किलो पटाखे बरामद किए। तीसरे मामले में सारन थाना क्षेत्र के पर्वतीया कॉलोनी स्थित एक बर्तन की दुकान में पवन नाम का युवक पटाखे बेच रहा था। पुलिस ने पवन को गिरफ्तार कर उसके पास से 43 किलो पटाखे बरामद किए। मुजेसर स्थित संजय कॉलोनी में विशाल नाम के व्यक्ति को 15 किलो पटाखे के साथ गिरफ्तार किया। शिव एंकलेव पार्ट-दो से रमेश नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर नौ किलो प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए। क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने इस्माइल पुर निवासी दीपक को थाना पल्ला के क्षेत्र निखिल विहार से काबू कर 51 किलोग्राम पटाखे बरामद किए। आरोपियों ने बताया उन्होंने अलग-अलग डीलर से दीपावली से पहले ही प्रतिबंधित पटाखों का स्टॉक खरीद कर जमा कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed