फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fire safety at Mohana Primary Health Centre left to God

Faridabad News: मोहना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आग से सुरक्षा राम भरोसे

Wed, 31 Dec 2025 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Fire safety at Mohana Primary Health Centre left to God
एक्सपायर के होने के बावजूद दीवारों पर लटके हुए हैं फायर सिलिंडर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। मोहना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। अस्पताल परिसर में आग से बचाव के लिए लगाए गए फायर सिलिंडर एक्सपायर डेट के होने के बावजूद दीवारों पर लटके हुए हैं। हैरानी की बात यह है कि जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की जानकारी में होने के बाद भी इन्हें न तो बदला गया और न ही रिफिल कराया गया। ऐसे में यदि किसी भी समय आग जैसी अनहोनी घटना घटती है, तो उस पर काबू पाना बेहद मुश्किल हो सकता है और बड़ी दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
अस्पताल में निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि आग बुझाने के लिए रखी जाने वाली बाल्टियां खाली पड़ी हैं। इमरजेंसी हालात में जिन साधनों के सहारे आग पर शुरुआती स्तर पर काबू पाया जा सकता है, वे पूरी तरह से नाकाम साबित होंगे। इससे मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों की जान को सीधा खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिक ज्ञान अत्री ने इस लापरवाही पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि पीएचसी में लोगों के जीवन के साथ खुला खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फायर सिलिंडर की एक्सपायरी डेट कब की खत्म हो चुकी है, इसके बावजूद उन्हें बदला नहीं गया है। वहीं, बाल्टियां भी खाली रखी हुई हैं। यदि दुर्भाग्यवश आग लगने जैसी कोई घटना हो जाती है, तो ऐसे हालात में कर्मचारी आखिर कैसे स्थिति पर काबू पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञान अत्री ने मांग की कि स्वास्थ्य विभाग तुरंत संज्ञान लेकर सभी फायर सिलिंडरों को बदलवाए, उन्हें रिफिल कराए और अग्निशमन से जुड़े सभी उपकरणों को दुरुस्त किया जाए। साथ ही समय-समय पर सुरक्षा ऑडिट भी कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। फिलहाल मोहना पीएचसी में सुरक्षा इंतजामों की यह तस्वीर प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed