फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   fire in two different company in faridabad

दो फैक्टरियों में लगी आग,लाखों का नुकसान

Tue, 23 Feb 2021 10:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
fire in two different company in faridabad
सरूरपुर स्थित कंपनी में लगी आग । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। शहर में मंगलवार सुबह दो अलग-अलग फैक्टरी में आगजनी की घटना हुई। दोनों में ही रबड़ और प्लास्टिक का काम होता था। पहली आग एनएचपीसी चौक स्थित एक रबड़ कंपनी में लगी जबकि दूसरी सरूरपुर औद्योगिक क्षेत्र में थी। दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई है। आग पर काबू पाने के लिए पलवल और गुरुग्राम से भी गाड़ियां मंगवानी पड़ी।
विज्ञापन

थाना सराय ख्वाजा प्रभारी दयाचंद ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब छह बजे एनएचपीसी चौक स्थित एआरसी पॉलीमर नाम की फैक्टरी में आग लग गई। उन्होंने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी और पुलिस टीम को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। आग बहुत ज्यादा नहीं थी। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने इसपर करीब चालीस मिनट में काबू पा लिया था। फैक्टरी के अंदर रबड़ का सामान होने के कारण आग को काबू करने में थोड़ी परेशानी हुई। दमकल विभाग से यहां तीन गाड़ियां भेजी गई।
विज्ञापन

दूसरे मामले में सुबह करीब सात बजे सरूरपुर औद्योगिक क्षेत्र में सेक्टर-55 निवासी श्रीओम अग्रवाल की फैक्टरी में आग लग गई। इसमें प्लास्टिक दाना और थैली बनाने का काम होता था। फैक्टरी में सात कर्मचारी काम करते थे। श्रीओम अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे एक मजदूर ने उन्हें फोन कर आग के बारे में सूचना दी। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस कंट्रोल रूम में दी। आग इतनी तेजी से फैली की दमकल विभाग की गाड़ियां आने से पहले ही सामान जल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अग्निशमक अधिकारी आरएस दहिया ने बताया कि सरूरपुर की आग काफी बड़ी थी। आग पर काबू पाने के लिए सात गाड़ियां जिले से, दो पलवल और दो गाड़ियां गुरुग्राम से मंगाई गई थी। ग्यारह गाड़ियों ने दोपहर करीब एक बजे आग पर नियंत्रण पा लिया था। दो घंटे के बाद आग दोबारा से भड़क गई और शेड नीचे गिर गया। इसके बाद दो गाड़ियां दोबारा से भेजी गई। शाम छह बजे तक एक गाड़ी को फैक्टरी के पास ही खड़ी किया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर आग पर जल्द काबू पाया जा सके। उन्होंने बताया कि दोनों फैक्टरियों की आग में जान का नुकसान नही हुआ है। आग के कारणों का स्पष्ट पता नहीं लग पाया है। अभी तक इन्हें शार्ट सर्किट ही माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed