फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fire in oil warehouse, car and scooter burnt

तेल गोदाम में लगी आग, कार व स्कूटर जले

Tue, 29 Jun 2021 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Fire in oil warehouse, car and scooter burnt
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद रेड लाइट के पास बने कारखाना बाग इलाके स्थित एक तेल के गोदाम में मंगलवार शाम आग लग गई। फायर ब्रिगेड की करीब एक दर्जन गाड़ियों ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। इससे लाखों रुपये का तेल व अन्य सामान जलकर राख हो गया। वहीं एक कार और एक स्कूटर ही जलकर राख हो गया। मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे तेल के गोदाम में आग लग गई। गोदाम में रखे ड्रमों में तेल भरा होने के कारण आग एकदम से फैल गई और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें काफी दूर तक दिखाई दे रही थी।
विज्ञापन

मामले की सूचना पाकर एनआईटी, सेक्टर-15, बल्लभगढ़ व सेक्टर-31 स्थित दमकल केंद्रों की फायर बिग्रेड घटनास्थल पर पहुंची। यह गोदाम सतनाम सिंह नामक व्यक्ति का है, जिसे सुनील कुमार गोयल ने किराये पर ले रखा था। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की एक दर्जन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जिला दमकल अधिकारी आरएस दहिया ने बताया कि तेल होने के कारण आग ली लपटें बार बार उठ रही थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। आग लगने के कारण हाईवे पर वाहनों का जाम लग गया। लोग आग को देखने के लिये वाहनों को धीमा करने लगे। इसके लिए पुलिस व ट्रैफिक विभाग को यातायात चलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed