फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   fire in a car stuck between two trucks on kmp two youths burnt alive

Accident on KMP: केएमपी पर दो ट्रकों बीच फंसी कार में लगी आग, दो युवक जिंदा जले; पांचों दोस्त हरिद्वार जा रहे थे घूमने

Tue, 28 Jun 2022 06:36 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 28 Jun 2022 06:36 AM IST
सार

पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। 

विज्ञापन
fire in a car stuck between two trucks on kmp two youths burnt alive
कार में जिंदा जले दो दोस्त - फोटो : amar ujala

विस्तार

वस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे (केएमपी) पर हुए सड़क हादसे में हुंडई आई-10 कार सवार दो युवक जिंदा चल गए, जबकि उनके तीन साथी घायल हो गए। पांचों दोस्त भिवाड़ी से हरिद्वार घूमने जा रहे थे। रविवार आधी रात को हुए हादसे में सड़क किनारे खड़ी कार में पीछे से ट्रक ने टक्कर मारी तो कार आगे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में करीब आधा दर्जन वाहन भिड़े, जिससे आई-10 कार में आग लग गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के पास खड़े तीन युवक घायल हो गए, जबकि अंदर बैठे दो युवक जिंदा चल गए। घटना के बाद सभी चालक वाहन सहित फरार हो गए। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस चालक का सुराग नहीं लगा पाई है। 

विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई धर्मपाल के अनुसार बिहार के जिला छपरा के गांव कोन भगवानपुर निवासी अर्जुन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि रविवार देर रात को वह अपने राजस्थान के भिवाड़ी स्थित गांव सातलका निवासी 22 वर्षीय सुशील, बिहार के जिला मुज्जफरपुर के गांव टरबा मंजोलिया निवासी 35 वर्षीय दिनेश ठाकुर, बिहार के जिला समस्तीपुर निवासी शंभू व उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ स्थित शास्त्री नगर निवासी गौरव के साथ हुंडई आई-10 कार में सवार होकर भिवाड़ी से हरिद्वार घूमने जा रहे थे। गाड़ी को वह खुद चला रहा था। केएमपी एक्सप्रेस वे पर टोल प्लाजा से करीब 200 मीटर पहले सड़क किनारे खड़े के पीछे अपनी कार रोकी और शौच व पानी पीने के लिए उतर गए। पानी पीकर सुशील गाड़ी चलाने के लिए सीट पर बैठ गया और दिनेश ठाकुर आगे बैठ गया। बाकी तीनों दोस्त बाहर खड़े थे, तभी तेज गति से आए ट्रक ने पीछे से उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार आगे खड़े ट्रक से जा टकराई। ट्रक के पीछे भी करीब तीन वाहन और टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में लगे सीएनजी सिलेंडर फट गया और आग लग गई। हादसे में वे दूर जा पड़े और सुशील व दिनेश कार के अंदर फंस गए और जिंदा जल गए। हादसे के बाद सभी वाहन चालक मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के घबराकर भाग गए तीनों साथी
रविवार रात केएमपी पर हादसे में जैसे ही कार में आग लगी तो स्थिति पर काबू पाने की बजाय तीनों साथी वह अन्य वाहन चालक मौके से फरार हो गए। तीनों साथी इतने घबरा गए थे कि पैदल की इधर-उधर भाग गए। शिकायतकर्ता पूरी रात पैदल चल रोजका मेव थाना पहुंचा, जहां से उसे पलवल सदर थाना भेजा गया। 


पहले भी हो चुके हैं इस तरह के हादसे
पलवल में पहले भी कार में जिंदा जलने के हादसे हो चुके हैं। साल 2012 में गांव बंचारी के समीप सेंट्रों कार व ट्रैक्टर की भिडंत में आग लगने से कार सवार पांच लोग जिंदा जल गए। रोहताश नगर दिल्ली के अशोक अग्रवाल, मंजू, अमित, सीमा तथा शोभित शामिल थे। इनके अलावा सोहना रोड़ पर ट्रक व ट्रैक्टर की टक्कर में तीन लोग जिंदा चल गए। साल 2017 में गांव आमरू के समीप ईको कार में लगी आग में गांव भुर्जा निवासी पूर्व फौजी होशियार सिंह जिंदा जल गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed