फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fire broke out in the kitchen chimney, all the belongings of the flat burnt

Faridabad News: किचन की चिमनी में लगी आग, फ्लैट का सारा सामान जला

Sun, 15 Jun 2025 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the kitchen chimney, all the belongings of the flat burnt
एडोर ग्रैंड हैपनिंग सोसाइटी की दूसरी मंजिल पर हुआ हादसा
विज्ञापन

फ्लैट में रहने वाले सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लबगढ़। सेक्टर 86 स्थित एडोर ग्रैंड हैपनिंग सोसाइटी की दूसरी मंजिल पर बने फ्लैट में शनिवार देर शाम आग लग गई। फ्लैट में रखा सारा सामान जल गया। फ्लैट में रहने वाले सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
जानकारी के अनुसार, फ्लैट में रहने वाली महिला किचन में खाना बना रही थीं। इसी दौरान चिमनी में आग लग गई। यह आग बढ़ाते-बढ़ाते पूरे कमरे में फैल गई। लपटें उठतीं देख सोसाइटी में रहने वाले लोग जैसे-तैसे नीचे आए और फिर इस घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। इस दौरान फ्लैट में रहने वाले सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक फ्लैट के अंदर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया था।
विज्ञापन



लिफ्ट को कर दिया बंद
सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने बताया कि आग की घटना होते ही सोसाइटी की सभी लिफ्ट को बंद कर दिया गया था। लोग सीढ़ियों के रास्ते ग्राउंड फ्लोर पर आए। इस दौरान कुछ महिलाएं भगाने के चलते गिर गई और उनको पैरों में चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं है कोई भी आग बुझाने के इंतजाम
सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने बताया कि वैसे तो सोसाइटी के अंदर 100 से अधिक फायर सिलेंडर लगे हुए हैं , लेकिन उनमें से कोई भी सिलेंडर काम नहीं आया। वहीं, जो पाइपलाइन पानी के लिए डाली गई है वह भी टूटी पड़ी है। इस वजह से समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जा सका।





कबाड़ के गोदाम में भी लगी आग
डबुआ थाना क्षेत्र के 17 नंबर चुंगी के पास एक कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण पास में लगे ट्रांसफॉर्मर से उठी चिनगारी बताई जा रही है। फायर ब्रिगेड टीम ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, गोदाम मालिक काले कुरैशी ने बताया कि 5 वर्षों से यहां प्लास्टिक, लोहा, अखबार सहित अन्य कबाड़ का व्यापार करता है। जिस समय आग लगी, उस वक्त गोदाम में तीन लोग मौजूद थे, जो तुरंत बाहर निकल आए। गोदाम के अंदर दो छोटे गैस सिलेंडर रखे हुए थे, जो आग की चपेट में आकर ब्लास्ट हो गए। सिलेंडर फटने से आग ओर अधिक फैल गई।

हेमलता रावत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed