फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fire broke out in Gurudwara due to short circuit in music system

Faridabad News: म्यूजिक सिस्टम में शॉर्ट सर्किट के कारण गुरुद्वारे में लगी आग

Mon, 16 Jun 2025 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in Gurudwara due to short circuit in music system
एक घंटे बाद पहुंची दमकल की गाड़िया, संगत ने आग पर पाया काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रविवार की सुबह म्यूजिक सिस्टम में शॉर्ट सर्किट के कारण सेक्टर-18 स्थित गुरुद्वारा साहिब की पहली मंजिल पर स्थित हॉल में आग लग गई। इसी हॉल में पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब को स्थापित किया गया था। जिस समय आग लगी उस समय गुरुद्वारा बंद था । आरोप है कि सूचना देने के बावजूद दमकल की गाड़ियां 1 घंटे की देरी से पहुंची। तब तक संगत ने आग पर लगभग काबू पा लिया था।

गुरुद्वारा बंद होने के बाद एक श्रद्धालु माथा टेकने आया था। उसने बाहर से देखा कि अंदर से धुआं निकल रहा है। जिससे उसको अंदाजा हुआ कि अंदर कोई आग लगी हो सकती है। उसी को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन और आसपास के लोगों को सूचना दी। 20 मिनट के बाद गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के सदस्य और आसपास की संगत मौके पर पहुंची। जिसके बाद मुख्य गेट के साथ सभी खिड़की व दरवाजों को खोला गया। इस घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई।
विज्ञापन


गुरुद्वारा प्रबंधक गुरदीप सिंह ने बताया कि सबसे पहले गुरु ग्रंथ साहिब को सम्मान पूर्वक और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। उसके बाद आग बुझाने की संगत के जरिए कोशिश की गई। लेकिन आग इतनी तेज थी कि हॉल में लगे सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर राख हो गए। उन्होंने बताया कि इस हॉल का करीब छह महीने पहले ही नवीनीकरण किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं था फायर सेफ्टी सिस्टम
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी फरीदाबाद के सदस्य रविंद्र सिंह राणा ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। तो उन्होंने पाया कि गुरुद्वारे में कोई भी फायर सेफ्टी उपकरण मौजूद नहीं थे। अगर फायर उपकरण होते तो आग पर तुरंत काबू पा लिया जाता । इस तरह की घटना भविष्य में न हो उसके लिए उन्होंने आश्वासन दिया कि जिले के सभी गुरुद्वारों में फायर सेफ्टी उपकरण अनिवार्य रूप से लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed