फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fire breaks out in scrap warehouse, goods burnt to ashes

Faridabad News: कबाड़ के गोदाम में लगी आग, सामान जलकर राख

Wed, 03 Jun 2026 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in scrap warehouse, goods burnt to ashes
दमकल की तीन गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर पाया काबू
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र के एतमादपुर के पास टीटू कॉलोनी में सोमवार रात करीब 9:30 बजे कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। इससे इलाके में अफरातफरी और हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। प्राथमिक दृष्टि से आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

स्थानीय निवासी शिवम के अनुसार, सोमवार रात को गोदाम से अचानक तेज धुआं निकलता दिखाई दिया। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की तीव्रता को देखकर आसपास के निवासियों में डर का माहौल बन गया। पल्ला थाना इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed