फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FIR will be lodged on the road accident caused due to negligence of the agency

Faridabad News: एजेंसी की लापरवाही से हुई सड़क दुर्घटना पर होगी एफआईआर दर्ज

Fri, 31 Oct 2025 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
FIR will be lodged on the road accident caused due to negligence of the agency
दुर्घटनाओं के कारणों की पहचान कर तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई की जाए : उपायुक्त
विज्ञापन

तीस नवंबर तक सभी अवैध कट पूरी तरह से बंद किए जाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि सड़क सुरक्षा समिति का मुख्य उद्देश्य आमजन और वाहन चालकों के लिए यात्रा को सुरक्षित, सुगम और आरामदायक बनाना है। उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि यदि किसी एजेंसी की गलती या लापरवाही के कारण सड़क दुर्घटना घटित होती है, तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
डॉ. वशिष्ठ लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति और सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में दुर्घटनाओं के कारणों की पहचान कर तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई की जाए। उपायुक्त ने कहा कि सड़क से संबंधित एजेंसियां अपने मार्गों पर स्पीड ब्रेकर, साइन बोर्ड, पीली पट्टियां और उचित मार्किंग का कार्य शीघ्र पूरा करें। साथ ही अवैध कटों को बंद कराने, अतिक्रमण हटवाने, अवैध ढाबों और होटल्स पर कार्रवाई करने तथा जल निकासी व्यवस्था सुधारने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने एनएचएआई अधिकारियों को चेतावनी दी कि तीस नवंबर तक सभी अवैध कट पूरी तरह से बंद किए जाएं और उसकी रिपोर्ट प्रमाण सहित प्रशासन को सौंपी जाए। साथ ही, एक्सप्रेसवे और मथुरा हाईवे पर दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। डॉ. वशिष्ठ ने बताया कि 10 से 12 नवंबर तक होने वाली एकता पदयात्रा के मार्ग को पूर्ण रूप से दुरुस्त किया जाए, ताकि किसी भी स्तर पर यात्रियों को असुविधा न हो। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी स्कूल बसों की फिटनेस, ड्राइवरों की जांच और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त जयदीप कुमार, एसडीएम पलवल ज्योति, एसडीएम हथीन बैलीना राणा, डीएसपी, सचिव आरटीए जितेंद्र कुमार, सीईओ जिला परिषद और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed