फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FIR registered in case of death of auto rider after iron rod pierced his chest

Faridabad News: सीने में सरिया घुसने से ऑटो सवार युवक की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज

Tue, 30 Dec 2025 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
FIR registered in case of death of auto rider after iron rod pierced his chest
सोमवार को मृतक के शव का हुआ पोस्टमार्टम
विज्ञापन

मृतक के पिता के बयान पर खेड़ीपुल थाने में दर्ज की गई एफआईआर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सरिये से लदी बग्गी और ऑटो की टक्कर से सीने में सरिया घुसने से 25 साल के धीरज की मौत मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मृतक के पिता देवेंद्र साह के बयान पर खेड़ीपुल थाने में ये एफआईआर अज्ञात बग्गी वाले के खिलाफ दर्ज की गई है। वहीं सोमवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिवार के हवाले कर दिया। परिवार वाले एंबुलेंस से शव बिहार ले गए।


खेड़ीपुल थाना इलाके में हनुमान मंदिर खेड़ीपुल के सामने ये हादसा 27 दिसंबर को हुआ था। मूलरूप से बिहार के वैशाली जिले का रहने वाला धीरज नौकरी की तलाश में शनिवार को ही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचा था। वहां से वह अपने खेड़ी गांव में स्थित रिश्तेदार के पास ऑटो में सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान खेड़ीपुल इलाके में सरिये से लदी बग्गी में ऑटो टकरा गया था। इसके चलते ऑटो में आगे चालक के साथ बैठे धीरज के सीने में सरिया घुस गया था। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिवार को सूचना दी। रविवार देर शाम मृतक के परिवार वाले फरीदाबाद पहुंचे और पिता ने पुलिस को बयान दिया। इस पर खेड़ीपुल थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed