फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FIR registered for obstructing official work and assaulting personnel.

Faridabad News: सरकारी कार्य में बाधा डालने और कर्मियों से मारपीट में प्राथमिकी दर्ज

Wed, 24 Jun 2026 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
FIR registered for obstructing official work and assaulting personnel.
बल्लभगढ़। डीएचबीवीएन के सिटी-III डिवीजन में तैनात एसडीओ की शिकायत पर गो रक्षक दल के सदस्यों के खिलाफ सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, दुर्व्यवहार और सरकारी कार्य में बाधा डालने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस को दी शिकायत में एसडीओ अमरजीत ने बताया कि 19 जून को वह अपनी टीम के साथ विभागीय कार्य कर रहे थे। इसी दौरान दयालपुर निवासी रिंकू, अनुज, राम, बबलू, अशोक बाबा तथा उनके साथ मौजूद 8-10 अन्य लोगों ने सरकारी कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि आरोपियों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। आरोपी गो रक्षक दल के सदस्य हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed