{"_id":"694c35b17af26f84ea0d3634","slug":"fir-registered-for-cutting-trees-in-aravalli-hills-of-dhauj-area-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-58725-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: धौज इलाके की अरावली पहाड़ियों में पेड़ काटने पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: धौज इलाके की अरावली पहाड़ियों में पेड़ काटने पर एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
धौज थाने में 4 नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर
बल्लभगढ़ जोन के रेंज फोरेस्ट ऑफिसर ने दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अरावली संरक्षण को लेकर बीते कई दिनों से एक ओर जहां लोग इकट्ठे होकर मुहिम चला रहे हैं, वहीं कुछ लोग अब भी अरावली के पेड़ों को काटने में लगे हुए हैं। धौज थाना इलाके में ये पेड़ अरावली से काटे गए हैं। रेंज ऑफिसर के अनुसार पेड़ काटने की ये वारदात 20 दिसंबर की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में धौज थाना पुलिस ने चार नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ इंडियन फोरेस्ट एक्ट, द पंजाब लैंड एंड प्रिजर्वेशन एक्ट और बीएनएस की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में फाॅरेस्ट रेंज आफिसर रमन ने बताया कि गांव सिरोही के पास अरावली वन क्षेत्र में पेड़ों की अवैध तरीके से कटाई कर चेारी करने की शिकायतें मिल रही थी। पंचायत की जमीन में लगे कुल 29 पेड़ काटे गए थे। जांच के लिए 21 दिसंबर की सुबह लगभग 10 बजे हाकिम अली के आरा मशीन पर किरण सिंह वन खंड अधिकारी और लक्ष्मण वन रक्षक ने जांच पड़ताल की। पूछताछ में पता चला कि वकील नामक व्यक्ति अपने ट्रैक्टर में रात में 2 बार करीब 6200 किलो लकड़ी आरा मशीन पर डालकर गया था। यह सभी वृक्ष चोरी से काटकर बेचे गए हैं। पेड़ काटने का आरोप गांव सिरोही के मुकीम, सल्ली, शाकिर और वकील के अलावा अन्य अज्ञात पर लगाया गया है। धौज थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।