फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FIR registered against three councilors for alleged misconduct with a Municipal Corporation Executive Engineer.

Faridabad News: नगर निगम कार्यपालक अभियंता से अभद्रता के आरोप में तीन पार्षदों पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 04 Aug 2026 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against three councilors for alleged misconduct with a Municipal Corporation Executive Engineer.
सरकारी कार्य में बाधा, कार्यालय में हंगामा और मुख्य गेट पर ताला लगाने का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। नगर निगम फरीदाबाद के डिवीजन-4 के कार्यपालक अभियंता की शिकायत पर शहर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने तीन पार्षदों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, अभद्र व्यवहार करने और कार्यालय में अव्यवस्था फैलाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।


एफआईआर के अनुसार कार्यकारी अभियंता डालचंद शर्मा ने शिकायत में बताया कि 28 जुलाई को सुबह करीब 10:30 बजे वार्ड-42 के पार्षद पवन यादव, वार्ड-40 के पार्षद दीपक यादव और वार्ड-40 के ही धर्मेंद्र यादव अपने समर्थकों के साथ बिना पूर्व सूचना उनके कार्यालय पहुंचे। शुरुआत में विकास कार्यों को लेकर बातचीत हुई लेकिन बाद में माहौल तनावपूर्ण हो गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि तीनों ने अधिकारियों और कर्मचारियों के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग किया, सरकारी कार्य में बाधा डाली और कार्यालय का माहौल बिगाड़ दिया। इतना ही नहीं, कार्यालय के बाहर लोगों की भीड़ एकत्र कर दबाव बनाने का प्रयास किया गया। आरोप है कि समर्थकों ने कार्यकारी अभियंता कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर बाहर से ताला लगा दिया, जिससे अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्यालय से बाहर नहीं निकल सके और सरकारी कार्य पूरी तरह प्रभावित हुआ। कार्यकारी अभियंता ने शिकायत में इसे पूर्व नियोजित कार्रवाई बताते हुए कहा कि इस घटना से सरकारी कार्यालय की कार्यप्रणाली बाधित हुई और आम नागरिकों को मिलने वाली सेवाओं पर भी असर पड़ा। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के आधार पर शहर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले के सभी तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed