फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FIR registered against 47 guest house and hotel operators

Faridabad News: 47 गेस्ट हाउस और होटल संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 14 Apr 2026 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against 47 guest house and hotel operators
सील तोड़कर दोबारा से चालू किए गए थे प्रतिष्ठान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। नगर निगम और पुलिस ने मिलकर अवैध रूप से चल रहे 47 गेस्ट हाउस और होटलों को सील किया था। कुछ समय के बाद सभी संचालकों की ओर से सील तोड़कर दोबारा से होटलों को शुरू कर लिया गया। इस मामले को लेकर थाना सिटी पुलिस ने सभी संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर ही है।
एसडीओ विनोद ने बताया कि बल्लभगढ़ की नब्लू कॉलोनी और उसके आस पास के इलाके में अवैध रूप से 47 के करीब गेस्ट हाउस और होटल चलाए जा रहे थे। लोगों ने पुलिस और निगम से शिकायत की थी। शिकायत पर 25 मार्च को पुलिस और निगम के अधिकारियों ने इनको सील कर दिया था।
विज्ञापन

करीब 15 दिन बाद ही फिर से यह होटल और गेस्ट हाउस चालू कर दिए गए। प्रशासन की ओर से लगाई गई सील को हटा दिया गया और फिर से पहले जैसी गतिविधियां होने लगी। उसके बाद दोबारा से टीम की ओर से 7 अप्रैल को सीलिंग की कार्रवाई की गई। जॉइंट कमिश्नर नगर निगम की शिकायत पर सभी संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed