फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FIR lodged for falsely implicating in road accident case

Faridabad News: सड़क दुर्घटना के मामले में फर्जी तरीके से फंसाने पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 23 May 2026 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged for falsely implicating in road accident case
पीड़ित का आरोप, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड की फोटोकॉपी का दुरुपयोग किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। थाना सेक्टर-8 में वर्ष 2023 के एक सड़क दुर्घटना के मामले में कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज के आधार पर निर्दोष व्यक्ति को आरोपी बनाने के आरोप में नई प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई पलवल निवासी कुंवर सिंह की शिकायत पर की गई। जिसमें उन्होंने खुद को साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया है।

शिकायतकर्ता कुंवर सिंह ने बताया कि वह पेशे से चालक है। उन्होंने पुलिस आयुक्त को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्हें 19 जनवरी को एमएसीटी अदालत फरीदाबाद से एक क्लेम केस में नोटिस प्राप्त हुआ। 20 जनवरी को अदालत में पेश होने पर उन्हें पता चला कि उन्हें एक प्राथमिकी में थाना सेक्टर-8 में आरोपी वाहन चालक के रूप में दर्शाया गया है। उन्होंने बताया कि मामला 20 मई 2023 को गुडईयर चौक के पास हुई सड़क दुर्घटना से जुड़ा है। जिसमें ट्रक के बाइक को टक्कर मारने की बात कही गई थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह कभी उक्त ट्रक पर चालक नहीं रहा और न ही दुर्घटना में शामिल था। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायतकर्ता शिव प्रकाश तथा अन्य लोगों ने जांच अधिकारी के साथ मिलीभगत कर उनके ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड की फोटोकॉपी का दुरुपयोग किया तथा फर्जी हस्ताक्षर कर उन्हें आरोपी बना दिया।
विज्ञापन




कुंवर सिंह ने यह भी कहा कि उनको न तो कभी मामले में गिरफ्तार किया गया, न अदालत में पेश किया गया और न ही किसी प्रकार का नोटिस मिला। मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त बल्लभगढ़ की ओर से की गई। जांच के बाद शिकायत में प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश के आरोप सही पाए जाने पर थाना सेक्टर-8 में प्राथमिकी दर्ज की गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed