फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FIR against two YouTubers on charges of extortion and assault

Faridabad News: अवैध वसूली व मारपीट के आरोप में दो यू-ट्यूबर पर एफआईआर

Sat, 23 Aug 2025 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
FIR against two YouTubers on charges of extortion and assault
एसजीएम नगर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एसजीएम नगर थाना पुलिस ने अवैध वसूली व मारपीट के आरोप में दो यू-ट्यूबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों के नाम रविंद्र भाटी और विनोद कुमार बताए गए हैं। इन पर आरोप है कि घर के बाहर मलबा डालने के आरोप लगाकर ये एक महिला से 20 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। मना करने पर इन्होंने मारपीट भी की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में टीम जांच कर रही है।


एसजीएम नगर थाना पुलिस को ये शिकायत साइना नामक महिला ने दी। इनका कहना है कि 17 अगस्त को एक व्यक्ति इनके घर आया। वो खुद को मीडियाकर्मी बताकर कहने लगा कि तुमने घर के बाहर मलबा बाहर डाल रखा है। इसके चलते आपके खिलाफ कार्रवाई कराएंगे और कार्रवाई नहीं चाहते तो 20 हजार रुपये देने पड़ेंगे। महिला के अनुसार आरोपी ने उनका हाथ पकड़कर बाहर चलकर बात करने को कहा। फिर आरोपी ने मारपीट व धक्का-मुक्की भी की। शोर सुनकर महिला के ससुर आकर बचाव करने लगे तो आरोपी के दूसरे साथी ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed