{"_id":"65ec98baf342ae4c9f07b7e4","slug":"file-circulating-between-police-station-and-crime-branch-for-five-days-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-21776-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पांच दिन तक थाने और क्राइम ब्रांच के बीच घूम रही फाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पांच दिन तक थाने और क्राइम ब्रांच के बीच घूम रही फाइल
विज्ञापन
दीपक हत्याकांड : पीड़ित परिजनों का आरोप-गांव में खुलेआम घूम रहे आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। अरुआ गांव निवासी दीपक की हत्या के मामले की जांच पांच दिन पहले क्राइम ब्रांच डीएलएफ को सौंप दी गई थी। हालांकि, क्राइम ब्रांच का कहना है कि केस सौंपने के बाद भी पांच दिन तक थाना छायंसा से फाइल ही नहीं मिली है। दूसरी तरफ, पीड़ित परिजनों का कहना है कि आरोपी गांव के आसपास ही खुलेआम घूम रहे हैं। अभी भी दोनों गांव अरुआ और साहूपुरा खादर में भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं गांव में कोई अप्रिय घटना न हो, इसलिए गांव साहूपुरा खादर में सीसीटीवी कैमरे लगने का कार्य शुरू कर दिया है।
29 फरवरी को दीपक (16) को एक व्यक्ति घर के पास से मोटरसाइकिल पर ले गया था। दीपक के घर न लौटने पर परिजनों ने एक मार्च को थाना छांयसा में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने दीपक के शव को यमुना नदी किनारे रेत में 8 फीट गड्ढे से बरामद किया था।पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को पकड़ा। पुलिस जांच में 4 मार्च को आरोपियों ने दीपक की हत्या की बात कुबूली। पुलिस गांव साहूपुरा खादर के दूसरे संप्रदाय के एजाद, सुहान और साबिर को उत्तर प्रदेश के दनकौर से हिरासत में लेकर आई। आरोपियों ने दीपक के शव को यमुना नदी किनारे रेत में 8 फीट गड्ढे में गाड़ दिया था। इसे पुलिस ने देर रात दो बजे खोदकर निकाला।
5 मार्च को सुबह गांव में पंचायत होने के बाद एसीपी तिगांव राजेश ने केस की जांच क्राइम ब्रांच डीएलएफ को सौंप दी। क्राइम ब्रांच का कहना है कि पांच दिन बीत जाने के बाद थाना छांयसा पुलिस से उसे फाइल नहीं मिली। क्राइम ब्रांच इंचार्ज सब इंस्पेक्टर कप्तान ने बताया कि फाइल न मिलने की वजह से कार्रवाई अटकी है। फाइल आने के बाद जांच की जाएगी।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, मृतक दीपक के भाई अर्जुन और नाना अशोक का आरोप है कि हत्या के अन्य आरोपी उनके गांव में खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस की नाक के नीचे भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है।
कूलर में लगी आग, फैली अफवाह
गांव साहूपुरा खादर में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल तैनात है। शुक्रवार देर रात एक कमरे में होमगार्ड के कमरे की खिड़की पर लगे कूलर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इधर अफवाह फैली कि ग्रामीणों ने आरोपियों के घर पर
दोबारा हमला कर कूलर को आग के हवाले कर दिया।
गांव में लगाए जा रहे कैमरे
गांव साहूपुरा खादर में हत्याकांड के बाद पंचायत तौर पर कैमरों को लगाया जा रहा है, जिसका काम शुरू हो गया है। सरपंच तारा चंद ने बताया कि गांव में दो से तीन कैमरों को लगाया जा रहा है। यह कैमरे दूसरे संप्रदाय के क्षेत्र के अलावा अन्य जगहों पर भी लग रहे हैं।
वापस आए पलायन कर गए लोग
गांव साहूपुरा खादर से दनकौर चले गए दूसरे संप्रदाय के व्यक्ति ने बताया कि हत्या के बाद वह अपने परिवार के साथ कुछ दिनों के लिए कहीं चले गए थे। अब गांव में माहौल शांत होने के बाद वह शुक्रवार को वापस आए हैं। वह वर्षों से खेती बाड़ी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके साथ अन्य कुछ लोग भी वापस आ गए हैं। अब गांव में पुलिस मौजूद होने की वजह से उनको सुरक्षित महसूस हो रहा है।
केंद्रीय मंत्री से आज मिलेगा पीड़ित परिवार
दीपक के नाना अशोक कुमार ने बताया कि रविवार को पीड़ित परिवार के लोग पहले केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और विधायक राजेश नागर से मुलाकात करेंगे क्योंकि पुलिस की ओर से अभी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
दीपक की हत्या के मामले में तीन मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य आरोपियों को जांच के बाद ही गिरफ्तार किया जाएगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल अभी गांव में तैनात है।
- राजेश, एसीपी तिगांव