फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fighter Club won due to the batting of Rahul and Narendra

Faridabad News: राहुल और नरेंद्र की बल्लेबाजी से जीता फाइटर क्लब

Sat, 25 Apr 2026 11:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Fighter Club won due to the batting of Rahul and Narendra
रॉयल एनआईटी-1 को 35 रनों से हराया
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। दशहरा क्रिकेट मैदान पर शनिवार को खेले गए मुकाबले में फाइटर क्लब फरीदाबाद ने रॉयल टीम एनआईटी-1 को 35 रनों से हरा दिया। 16 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी फाइटर ने 221 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए राहुल यादव ने 10 छक्कों की मदद से 38 गेंदों पर 89 रनों की पारी खेली जबकि नरेंद्र ने 23 गेंदों पर 49 रन बनाए।



रॉयल के लिए अब्दुल सामी ने दो विकेट लिए जबकि वंश और शुभम को एक-एक विकेट मिला। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई रॉयल सात विकेट पर 186 रन ही बना सकी। टीम के लिए नंबर नौ पर बल्लेबाजी को आए सौरव ने 19 गेंदों पर 35 रन बनाए जबकि ओपनर शुभम पांचाल ने 34 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन




फाइटर की ओर विवेक ने तीन विकेट झटके जबकि राहुल यादव को दो व मुकेश और सौरभ को एक-एक विकेट मिला। राहुल यादव को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed