{"_id":"69c2952710e8a4b302014fbd","slug":"fgsd-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-110789-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 10 हजार से अधिक बकाया पर कटेगा बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 10 हजार से अधिक बकाया पर कटेगा बिजली कनेक्शन
विज्ञापन
- डीएचबीवीएन का सख्त रिकवरी अभियान शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने क्षेत्र में बढ़ते बकाया बिजली बिलों को देखते हुए सख्त रिकवरी अभियान शुरू कर दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन उपभोक्ताओं पर 10 हजार रुपये से अधिक बिजली बिल बकाया है और जो समय पर भुगतान नहीं कर रहे हैं, उनके कनेक्शन इस सप्ताह बिना देरी के अस्थायी या स्थायी रूप से काटे जाएंगे।
एसडीओ ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि निगम के राजस्व नुकसान को रोकने और विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए उपमंडल स्तर पर सात विशेष टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में डिफाल्टर उपभोक्ताओं की पहचान कर कार्रवाई कर रही हैं और मौके पर ही बकाया राशि की वसूली भी की जा रही है। विभाग ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं के बिल सामान्यतः दो माह में तथा अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं के बिल प्रतिमाह जारी होते हैं। यदि किसी उपभोक्ता को बिल में त्रुटि लगती है तो वह तावड़ू बिजली कार्यालय में संपर्क कर सकता है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कम से कम 50 प्रतिशत राशि जमा कर आंशिक भुगतान करने की व्यवस्था भी उपलब्ध है। संवाद