{"_id":"6a91d5779ceacabffc0fe954","slug":"fever-persists-even-after-15-days-patient-distressed-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78602-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 15 दिन बाद भी नहीं उतर रहा बुखार, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 15 दिन बाद भी नहीं उतर रहा बुखार, मरीज परेशान
विज्ञापन
कुछ गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ रही
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में इन दिनों वायरल फीवर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मौसम में बदलाव के चलते बीके अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज बुखार, बदन दर्द और कमजोरी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। सामान्य तौर पर सात से 10 दिन में ठीक होने वाला बुखार 15 दिन बाद में भी पूरी तरह नहीं उतर रहा है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चिकित्सकों ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
चिकित्सकों के अनुसार इस बार कई मरीजों में वायरल बुखार लंबे समय तक बना हुआ है। बीके अस्पताल में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। मरीजों में 100 से 103 डिग्री फॉरेनहाइट तक तापमान दर्ज किया जा रहा है। दवा लेने के बाद तापमान सामान्य हो जाता है, लेकिन दवा का असर खत्म होते ही दोबारा बुखार चढ़ने लगता है। लंबे समय तक बुखार रहने से मरीजों में कमजोरी और अन्य परेशानियां भी बढ़ रही हैं। कुछ गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ रही है।
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मोहित अग्रवाल के अनुसार मौसम में बदलाव के साथ हर वर्ष वायरल संक्रमण के मामले बढ़ते हैं, लेकिन इस बार मरीजों में बुखार लंबे समय तक बना रहने की शिकायत अधिक मिल रही है। अनंगपुर स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. सन्नी डहनवाल ने बताया कि बुखार आने के चार से पांच दिन बाद भी राहत नहीं मिलती है तो डेंगू, मलेरिया और स्वाइन फ्लू की जांच जरूर करानी चाहिए। मरीज पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ लें और हल्का व पौष्टिक भोजन करें। जूस, नारियल पानी, दाल, खिचड़ी और ओआरएस का सेवन शरीर में पानी व ऊर्जा की कमी को पूरा करने में मदद करता है। उन्होंने लोगों से बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाइयां लेने से बचने और लक्षण बने रहने पर डॉक्टर से परामर्श लेने की अपील की।