{"_id":"6afdfc5374f1e8a7fd00d4d8","slug":"female-students-exploring-options-to-become-self-reliant-by-acquiring-skills-after-class-12-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-85699-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बारहवीं के बाद हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनने के विकल्प जान रहीं छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बारहवीं के बाद हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनने के विकल्प जान रहीं छात्राएं
विज्ञापन
- स्कूलों में पहुंचकर छात्राओं को फैशन डिजाइनिंग, कंप्यूटर और ब्यूटी कल्चर जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की दी जा रही जानकारी
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बारहवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्राएं रोजगार के लिए केवल डिग्री पर निर्भर न रहें, बल्कि अपने हुनर के दम पर भी आगे बढ़ सकें, इसके लिए उन्हें व्यावसायिक प्रशिक्षण के विकल्पों से परिचित कराया जा रहा है। निजी व्यावसायिक संस्थान की ओर से स्कूल संपर्क अभियान चलाकर छात्राओं को कौशल आधारित पाठ्यक्रमों और करियर की संभावनाओं की जानकारी दी जा रही है।
अभियान के तहत शिक्षक एनआईटी, बल्लभगढ़, सराय और ग्रेटर फरीदाबाद के स्कूलों में पहुंच रहे हैं। यहां छात्राओं को फैशन डिजाइनिंग, ब्यूटी कल्चर, परिधान निर्माण, कंप्यूटर, इंटीरियर डिजाइनिंग, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और फाइन आर्ट्स जैसे पाठ्यक्रमों के बारे में बताया जा रहा है। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्राएं नौकरी के साथ अपना काम शुरू करने के विकल्प भी तलाश सकती हैं। संस्थान के एनआईटी केंद्र के निदेशक संजय चौधरी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य छात्राओं को कौशल आधारित शिक्षा के प्रति जागरूक करना है। व्यावहारिक प्रशिक्षण से वे अपने हुनर को रोजगार और स्वरोजगार का माध्यम बना सकती हैं। अभियान को हरियाणा के अन्य क्षेत्रों में भी विस्तार देने की योजना है।