फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Female students created a ruckus at the depot after failing to get a bus on time.

Faridabad News: समय पर बस नहीं मिलने पर छात्राओं ने डिपो में किया हंगामा

Thu, 17 Sep 2026 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Female students created a ruckus at the depot after failing to get a bus on time.
कर्मचारियों की कमी से बस की सुविधा में परेशानी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। एनआईटी-5 स्थित केएल मेहता कॉलेज और दयालपुर स्थित फ्लोरेंस कॉलेज जाने वाली छात्राओं को सुबह रोडवेज बस की सुविधा समय पर नहीं मिल रही है। कर्मचारियों की कमी के कारण बसों का निर्धारित समय प्रभावित हो रहा है। इससे छात्राओं को कॉलेज पहुंचने में देरी हो रही है। बुधवार सुबह इसी समस्या को लेकर दोनों कॉलेजों की छात्राओं ने बस डिपो में हंगामा किया। उन्होंने समय पर बस चलाने की मांग की।
छात्राओं ने बताया कि पहले डिपो से दोनों कॉलेजों के लिए दो बसों का संचालन होता था। एक बस सुबह 8:15 बजे और दूसरी 8:30 बजे रवाना होती थी। इससे छात्राओं को कॉलेज पहुंचने में सुविधा मिलती थी। पिछले कुछ दिनों से कर्मचारियों की कमी के चलते केवल एक बस चल रही है। यह बस भी करीब 8:20 बजे रवाना होती है। ऐसे में दोनों कॉलेजों की छात्राओं को एक ही बस पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

छात्राओं ने कई बार डिपो अधिकारियों से बस को निर्धारित समय पर चलाने की मांग की थी। लेकिन इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। ड्यूटी इंचार्ज जयपाल राठौर ने बताया कि दयालपुर रूट का एक परिचालक डेंगू के कारण अवकाश पर है। कर्मचारियों की कमी के चलते अभी केवल एक बस का संचालन किया जा रहा है। कर्मचारी उपलब्ध होते ही दोनों बसों का संचालन फिर से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed