फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   female doctor was stabbed to death by her husband and brother-in-law in faridabad

महिला का कत्ल: प्रियंका को पति और देवर ने मार डाला, कमरे में ऐसे हाल में 10 घंटे तक पड़ी रही लाश

Thu, 27 Mar 2025 01:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 27 Mar 2025 01:16 PM IST
सार

फरीदाबाद में महिला की पति और देवर ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। करीब 10 घंटे तक महिला का शव कमरे में पड़ा रहा। आरोपी देवर पुलिस की डायल 112 नंबर की गाड़ी पर चालक है, पति ट्रक चालक है।

विज्ञापन
female doctor was stabbed to death by her husband and brother-in-law in faridabad
faridabad murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप पति और देवर पर लगा है। करीब 10 घंटे तक महिला का शव कमरे में पड़ा रहा। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बल्लभगढ़ की विष्णु कॉलोनी में रहने वाली एक महिला की पति और देवर ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। 34 वर्षीय प्रियंका ने जीएनएम का कोर्स किया था, उसके बाद वह क्लिनिक चला रही थी। प्रियंका की उसके क्लिनिक के ऊपर स्थित कमरे में हत्या की गई है। 
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद शव करीब 10 घंटे तक कमरे में पड़ा रहा, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब रात में महिला के परिजन क्लिनिक पर पहुंचे तो कमरे में खून से लथपथ शव देखकर उनके होश उड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया। मृतक महिला की छोटी बहन पूजा ने इस हत्या के लिए प्रियंका के पति लख्मी चंद और मृतक के देवर यानि पूजा के पति भगत सिंह को जिम्मेदार ठहराया है। दोनों बहनों की शादी एक ही घर में दोनों भाइयों के साथ हुई थी।

उन्होंने बताया कि प्रियंका का पति उसे लगातार धमकियां दे रहा था। परिवार का आरोप है कि प्रियंका की हत्या पूरी योजना के तहत की गई। हत्या से एक दिन पहले ही प्रियंका की सास और देवर क्लीनिक पर आए थे। महिला के दोनों बच्चों नकुल(14) और एकता (10) को जबरदस्ती अपने साथ ले गए थे। 

इस दौरान मृतक प्रियंका के साथ मारपीट भी की गई। मृतका की बहन पूजा ने बताया कि प्रियंका को कई दिनों से धमकियां मिल रही थीं, जिसकी शिकायत आदर्श नगर थाने में पहले ही दर्ज कराई गई थी। लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

 

बंद मिल रहा था फोन
परिजनों ने बताया कि उन्होंने प्रियंका से सुबह 11 बजे फोन पर बात की थी। उसके बाद बार-बार फोन बंद आ रहा था। जब रात 9 बजे परिजन खुद क्लिनिक पहुंचे और ऊपर जाकर देखा, तो प्रियंका का शव बेड के किनारे पड़ा मिला। पूरे कमरे में खून बिखरा हुआ था। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद जांच शुरू हुई।

 

चार साल से अलग रह रही थीं प्रियंका
प्रियंका की शादी 2010 में होडल के गांव भीड़की में हुई थी, लेकिन पारिवारिक विवाद के चलते वह पिछले चार साल से बल्लभगढ़ में किराए के मकान में रहकर अपना क्लिनिक चला रही थी। उनके देवर भगत सिंह सेक्टर-16 में डायल 112 की गाड़ी पर चालक हैं, जबकि पति लख्मीचंद ट्रक चालक हैं।

 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: कातिल दुल्हन पर नया खुलासा: प्रगति की मुंह दिखाई के रुपये और जेवर सुरक्षित, बड़े भाई ने खोला चौंकाने वाला राज


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed