फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Feeling cold in the morning and evening due to drop in temperature

Faridabad News: तापमान में गिरावट से सुबह-शाम ठंड का अहसास

Sat, 14 Feb 2026 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Feeling cold in the morning and evening due to drop in temperature
फरीदाबाद। जिले के तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान बृहस्पतिवार की तुलना में कम रहा। विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है। आसमान में हल्के-हल्के बादल छाए रहने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। इसके चलते दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ सकती है, जबकि दोपहर में हल्की धूप निकलने की उम्मीद है। शहर में प्रदूषण का स्तर भी लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को बल्लभगढ़ का एक्यूआई 262 दर्ज किया गया, जो बृहस्पतिवार की तुलना में सात अंक अधिक है। वहीं फरीदाबाद का एक्यूआई 149 रिकॉर्ड किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed