फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fed up with daughter-in-law's harassment, father-in-law commits suicide by drinking poisonous substance

Faridabad News: पुत्रवधू की प्रताड़ना से परेशान ससुर ने जहरीला पदार्थ पीकर दी जान

Wed, 27 Nov 2024 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Fed up with daughter-in-law's harassment, father-in-law commits suicide by drinking poisonous substance
दहेज उत्पीड़न की शिकायत देकर 13 लाख रुपये की मांग कर रहे थे आरोपी
विज्ञापन

पहले भी अपहरण की शिकायत दे चुके थे आरोपी, नौ माह पहले हुई थी शादी

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पुत्रवधू द्वारा दहेज उत्पीड़न की शिकायत देकर प्रताड़ित करने से आहत ससुर ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली। मृतक के बेटे ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी व ससुर बार-बार शिकायत देकर उनके पिता व परिवार को प्रताड़ित कर रहे थे। आरोपियों ने दहेज उत्पीड़न के मामले में राजीनामे के लिए 13 लाख रुपये की मांग की थी। रुपयों का दबाव आने पर पिता ने आत्महत्या कर ली। चांदहट थाना पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर पांच नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
जानकारी के अनुसार बल्लभगढ़ के गांव हीरापुर निवासी दर्शन कौशिक ने शिकायत में बताया है कि वह दो भाई व एक बहन है। बहन शादीशुदा है। 26 जनवरी, 2023 को उसकी शादी गांव पन्हैड़ा कलां निवासी जय किशोर की बेटी सुषमा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही सुषमा ज्यादातर मायके में रहती थी। इस वर्ष से 29 फरवरी को उसकी पत्नी सुषमा अपने पिता से मिलने की बात कह कर मायके गई थी। इसके बाद 24 जुलाई को अपने घर से लापता हो गई। उसके ससुर जय किशोर ने सुषमा के अपहरण की झूठी शिकायत उसके और पिता चतरपाल के खिलाफ छांयसा थाना में दी। पुलिस ने जांच की तो मामला झूठा पाया गया। दोबारा शिकायत देकर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

--------------------
करवा लिए थे राजीनामें पर दबाव बनाकर हस्ताक्षर
बेटे ने बताया कि 23 सितंबर को पत्नी सुषमा अपने मायके में पहुंच गई। उसके बाद सुषमा ने उसके पिता चतरपाल, मां कांता देवी, उसके भाई लवली, बहन निशा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस शिकायत की जांच कर रही है। आरोप है कि बेटे के ससुरालियों ने पिता चतरपाल पर दबाव देकर 13 लाख रुपये में फैसला करा दिया। पंचायत के दौरान गांव छांयसा निवासी सरदार राम अवतार, जय किशोर, सुनील, सोनू, सुषमा ने उसके पिता चतरपाल पर दबाव देकर राजीनामे पर हस्ताक्षर करा लिए, परंतु पति ने राजीनामा पर हस्ताक्षर नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
थाने में बुलाकर की थी बेइज्जती
शिकायत में कहा गया कि उसके पिता चतरपाल पर गांव कटेसरा में पट्टे में जमीन लेकर खेतीबाड़ी करते थे। पुत्रवधु सुषमा व उसके पिता जयकिशोर द्वारा बार-बार रुपये देने का दबाव बनाया जा रहा था। इससे वह मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। शिकायत के संबंध में 25 नवंबर को दोनों पक्षों को छांयसा थाने बुलाया गया था। आरोपियों ने थाने में बुलाकर उनके पिता की बेइज्जती की, इस प्रताड़ना से तंग आकर पिता चतरपाल ने मंगलवार को कटेसरा गांव में खेतों पर जाकर जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली।

----------------
पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुंदरपाल, चांदहट थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed