{"_id":"6721408bdecc7641f40b0a84","slug":"fearing-that-the-youth-would-be-implicated-in-a-false-case-he-was-forced-to-steal-lakhs-of-rupees-faridabad-news-c-26-1-del1005-32931-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: युवक को झूठे मुकदमे में फसाने के डर से करवाई लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: युवक को झूठे मुकदमे में फसाने के डर से करवाई लाखों की चोरी
विज्ञापन
पहले अपहरण कर की थी मारपीट, पुलिस ने केस दर्ज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर आरोपियों ने एक युवक से उसके घर से सोने व चांदी के जेवर चोरी करवा लिए। आरोपियों ने पहले युवक का अपहरण कर मारपीट की। थाना डबुआ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सैनिक काॅलोनी निवासी जगदीश ने बताया कि 20 अक्तूबर को करवा चौथ के दिन जेवर पहनने के लिए उनकी पत्नी ने अलमारी से सूटकेस निकाला । सूटकेस में करीब 16 ताेले सोने व चांदी के जेवर नहीं मिले। उन्होंने अपने स्तर पर काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर आकर जांच की। जांच के बाद पुलिस ने सलाह दी कि अपने बेटे व अन्य से पूछताछ कर लो। उन्होंने अपने बेटे से तसल्ली से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसने घर से जेवर चोरी किए हैं। उसने यह चोरी शिवम ठाकुर के दबाव में आकर की है। उसने बताया कि शिवम ठाकुर ने उनको जान से मारने की धमकी दी थी। इसलिए उसने डर के कारण उसको जेवर दे दिए। बेटे ने बताया कि शिवम ठाकुर अपने आपको एक राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता के भाई का दोस्त बताता है। वह उसके नाम से उसे ब्लैकमेल कर रहा था। शिवम ने 10 अगस्त 2024 को उसके बेटे को उनके घर के पास से अपहरण कर लिया था।
उसके बाद सैनिक काॅलोनी गेट नंबर तीन के पास एक पार्क में ले जाकर उसके साथ मारपीट की। उस दौरान शिवम ने अपने किसी साथी को फोन भी किया था। शिवम ने बेटे की पिटाई के बाद उसे दबाव डाला की वह पैसा या सोने के जेवर लाकर दे। बेटे को पिस्तौल दिखाकर धमकी दी। शिवम के डर से उनके बेटे ने आत्महत्या करने की भी सोची, लेकिन वह कर नहीं पाया। जिसके चलते 14 अगस्त को बेटे ने सारे आभूषण शिवम ठाकुर को दे दिए। आरोपी ने उनके बेटे को धमकी दी कि यदि आभूषण नहीं दिए तो वह उसे पुलिस से पकड़ा देगा और झूठा मुकदमा दर्ज करा देगा। उनके बेटे को लग रहा था कि शिवम उनकी मदद कर रहा है और उसने एक बार शिवम के कहने पर फायरिंग भी की थी।