{"_id":"69a723e142a651940d0217ba","slug":"fear-of-murder-of-girl-by-slitting-her-throat-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-64190-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गला रेत कर युवती की हत्या करने की आंशका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गला रेत कर युवती की हत्या करने की आंशका
विज्ञापन
पुलिस ने 19 दिन बाद पहचान न होने पर किया शव का अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव छांयसा यमुना नदी के पास स्थित पैंटून पुल के पास 12 फरवरी को युवती का शव मिला था। पुलिस ने युवती की पहचान और पोस्टमार्टम करवाने के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
19 दिनों तक युवती की पहचान नहीं होने पर बुधवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद थाना पुलिस ने संस्था के जरिए अंतिम संस्कार करा दिया। जानकारी के अनुसार, गांव छांयसा के रहने वाले राजू ने 12 फरवरी को सूचना दी। उसने बताया कि यमुना पैंटून पुल के पास युवती का शव देखा है, जो नदी में बहकर जा रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को बाहर निकाला और बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। युवती की पहचान के लिए पुलिस की ओर से दिल्ली एनसीआर सहित यूपी की पुलिस को सूचना दी लेकिन युवती की पहचान नहीं हो पाई। युवती के गले व शरीर के अन्य जगहों पर चोट के निशान बने हुए थे। प्राथमिक जांच में सामने आ रहा था कि युवती की हत्या की गई है। पुलिस ने युवती की पहचान के लिए इश्तहार भी छपवाए लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस के अनुसार युवती ने कुर्ता और लोवर पहना हुआ था। वहीं हाथ में काले मोतियों का ब्रेसलेट पहना हुआ था।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि युवती की 19 दिनों तक पहचान नहीं होने पर बुधवार को थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद संस्थान के जरिए अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने युवती के कपड़े और शव का विसरा सुरक्षित रख लिया है। बताया जा रहा है कि युवती की गला रेत कर हत्या की गई है।