फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fear of electric shock from water cooler at Dabua Colony health center

Faridabad News: डबुआ कॉलोनी के स्वास्थ्य केंद्र में वाटर कूलर से करंट लगने का डर

Sat, 24 Jan 2026 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Fear of electric shock from water cooler at Dabua Colony health center
डबुआ कॉलोनी के स्वास्थ्य केंद्र में वाटर कूलर बना खतरा, करेंट लगने का डर। स्त्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा वाटर कूलर इन दिनों मरीजों और तीमारदारों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बना हुआ है। कूलर से लगातार पानी बह रहा है, जिससे फर्श गीला रहता है और किसी भी समय करंट लगने की आशंका बनी हुई है। हालात यह हैं कि मरीज और उनके परिजन डर के कारण कूलर से पानी लेने से बच रहे हैं।



स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए आने वाले मरीजों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र पर पीने के पानी की सुविधा जरूरी है, लेकिन खराब व्यवस्था के कारण उन्हें जोखिम उठाना पड़ रहा है। मरीज रामनिवास ने बताया कि कूलर के नीचे हमेशा पानी भरा रहता है। बिजली का उपकरण होने के कारण डर लगता है कि कहीं करंट न लग जाए, इसलिए हम पानी नहीं लेते।
विज्ञापन



वहीं महिला मरीज सुनीता ने कहा कि यहां बच्चे और बुजुर्ग भी आते हैं। अगर किसी का पैर फिसल गया या करंट लग गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन को व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीमारदारों का कहना है कि उन्होंने कई बार स्टाफ को समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। स्वास्थ्य केंद्र जैसी जगह पर इस तरह की लापरवाही न केवल व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि मरीजों की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ है।




स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत जन स्वास्थ्य प्रबंधक रोहित ने बताया कि पर खराब पड़े वाटर कूलर को ठीक कराने के लिए हमने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी है। इसे जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed